---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold and Silver Prices : रात होते ही ग‍िरा सोने का भाव, चांदी की तेजी भी कम हुई

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: रात के समय सोने के भाव में ग‍िरावट देखने को म‍िली है. चांदी में भी तेजी धीमी पड़ गई है. जान‍िये बाजार बंद होने से पहले सोने और चांदी का ताजा भाव क्‍या है.

Author Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 4, 2026 23:24
सोने और चांदी का आज भाव क‍हां तक जा सकता है

Gold Silver Rate: सोने और चांदी के दाम में रात होते ही तेजी कम हो गई है. बाजार बंद यानी 11:30 बजे से पहले सोने के भाव में 359 रुपये की ग‍िरावट देखी जा रही है. इसके बाद सोने की कीमत 1.53 लाख प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई है. चांदी में तेजी घटी है. चांदी अभी 2000 रुपये ऊपर द‍िख रही है, जो द‍िन में 20000 रुपये ऊपर द‍िख रही थी. चांदी की कीमत अभी 11:15 पर 2.70 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर है.

सोने और चांदी के भाव में दो द‍िनों की ग‍िरावट के बाद 3 फरवरी को एक फ‍िर तेजी देखने को म‍िली. 3 फरवरी की फाइनल क्लोजिंग तक बाजार ने जबरदस्त बाउंस बैक किया. कल बाजार में जो उछाल आया, उसने पिछले कई दिनों के नुकसान की भरपाई कर दी. MCX पर अप्रैल फ्यूचर वाला सोना कल रात सोना 7% से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. यह कल सुबह के मुकाबले करीब 8000 से 10000 रुपये की बढ़त है.

---विज्ञापन---

वहीं मार्च फ्यूचर वाली चांदी में तो कल रात तूफान था. यह 14.28% उछलकर करीब 2.70 लाख प्रति किलो पर बंद हुई. कल दिन के दौरान इसमें 31000 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई.

सोने चांदी में धमाकेदार वापसी का राज क्‍या है

कल रात की इस तेजी के पीछे ये 3 बड़े कारण रहे:

---विज्ञापन---

लोअर सर्किट के बाद खरीदारी: सोमवार और रविवार को बाजार इतना गिर गया था कि भाव खरीदारी के लिए बहुत आकर्षक हो गए थे. बड़े फंड्स और ज्वेलर्स ने कल भारी मात्रा में सोना-चांदी खरीदा.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने की खबर ने पूरे मार्केट सेंटिमेंट को पॉजिटिव कर दिया.

ग्लोबल मार्केट (COMEX): अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना फिर से $4,900/ounce के पार निकल गया, जिसका असर भारतीय MCX पर दिखा.

14:54 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: 5 ग्राम की अंगूठी या चेन बनवाने के ल‍िए क‍ितना खर्च

अगर आप इस बढ़ते भाव के बीच एक छोटी खरीदारी (जैसे अंगूठी या पतली चेन) का मन बना रहे हैं, तो आज के हिसाब से आपको 5 ग्राम सोने का गहना खरीदने के ल‍िए 84,125 रुपये खर्च करने होंगे. इसमें जीएसटी और मेक‍िंग चार्ज भी शाम‍िल हैं.

14:46 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: अमेरिकी फेडरल रिजर्व और ट्रेड डील

बाजार ने केविन वॉर्श के नाम को अब पचा लिया है और अब ध्यान वापस आर्थिक आंकड़ों पर है. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद हालांकि रुपया मजबूत हुआ है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में सोने की बढ़ती कीमतों का असर भारतीय बाजार पर ज्यादा हावी रहा.

14:45 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: 1.65 लाख रुपये तक जा सकते हैं भाव ?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की खबरें और बढ़ती हैं, तो सोना (24K) आज रात बंद होने तक यह 1,62,500 से 1,65,000 के स्तर को छू सकता है. चांदी 2,90,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर (Psychological Level) की ओर बढ़ रही है.

14:16 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: डिप बाइंग

सोमवार और मंगलवार को सोने-चांदी के भाव अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए थे. बड़े निवेशकों और ज्वेलर्स को लगा कि यह खरीदारी का सही मौका है. भारी मात्रा में हुई इस खरीदारी (Short Covering) ने कीमतों को फिर से ऊपर धकेल दिया है.

13:30 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: डॉलर इंडेक्स में गिरावट

पिछले कुछ दिनों से डॉलर बहुत मजबूत था, लेकिन आज इसमें मुनाफावसूली (Profit Booking) देखी जा रही है. जब डॉलर कमजोर होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं.

13:30 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: जियोपॉलिटिकल तनाव (सबसे बड़ा कारण)

कल रात अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की खबरों ने बाजार को डरा दिया है. अमेरिकी नौसेना द्वारा एक ईरानी ड्रोन को मार गिराने की खबर के बाद निवेशकों ने सेफ हेवन के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख किया है. जब भी युद्ध या तनाव की स्थिति बनती है, सोने के दाम तेजी से बढ़ते हैं.

13:29 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: 4-6% की तेजी

आज 4 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जो जोरदार तेजी (करीब 4-6%) दिख रही है, वह पिछले 3-4 दिनों की भारी गिरावट के बाद एक "शार्प रिकवरी" है.

10:57 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: चांदी भी 3 लाख की ओर बढ़ रही

चांदी की कीमत भी तेजी से 3 लाख प्रत‍ि क‍िलोग्राम की तरफ भाग रही है. अभी चांदी का दाम 12,985 रुपये ऊपर चल रही है. अभी 281,000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर चांदी पहुंच गई है.

10:55 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: सोना एक बार फ‍िर 1.60 लाख रुपये के करीब

सोने के भाव में अभी 5,971 रुपये की तेजी देखने को म‍िल रही है. इसके साथ ही सोने का रेट 159,780 रुपये प्रति‍ 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है. यानी तेजी से यह 1.60 लाख रुपये के भाव की तरफ बढ़ रहा है.

10:16 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: अगले एक दो सप्‍ताह में घटेगा या बढ़ेगा सोने चांदी का दाम?

अगले 1-2 हफ्ते में दाम में स्थिरता या बढ़ने की संभावना ज्यादा है. बजट में कस्टम ड्यूटी पर स्पष्टता और हालिया ट्रेड डील के बाद बाजार में मची अफरा-तफरी अब शांत हो रही है.

09:12 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: कॉपर के दाम में भी इजाफा

कॉपर के दाम में भी आज सुबह तेजी आई है. 13.75 रुपये की तेजी आने के बाद कॉपर की कीमत आज 1,296.80 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर आ गई है.

09:11 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: चांदी का भाव

चांदी ने भी बाजार खुलते ही छलांग लगा दी. चांदी के भाव में 14737 रुपये की तेजी आई है. इसके साथ ही इसकी कीमत 282,752 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम हो गई है.

09:10 (IST) 4 Feb 2026
Gold Silver Rate Today LIVE 4 February: सोने का भाव

बाजार खुलने के कुछ म‍िनटों के भीतर ही सोने का भाव 6,246 रुपये ऊपर हो गया. इसके साथ ही सोना 160,055 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है.

First published on: Feb 04, 2026 09:02 AM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.