Gold Silver Rate Today 22 December: सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर क नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है. दोनों कीमती धातुओं की कीमतों ने आज नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया. अमेरिका में ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के साथ-साथ सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं में ये तेजी आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, सोमवार को मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 2.39% बढ़कर सुबह करीब 213412 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी. इसने 213844 रुपये का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर भी बनाया. वहीं सोने में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. फरवरी वायदा डिलीवरी के लिए सोना 0.77% बढ़कर 10 ग्राम के लिए 135224 रुपये हो गया.
यह भी पढ़ें : 26 दिसंबर से इतना हो जाएगा ट्रेन का किराया, पिछली बार कब बढ़ा था टिकट का दाम?
दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट चांदी 2.7 प्रतिशत बढ़कर $69.23 प्रति औंस के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई, जबकि स्पॉट सोना भी 1.2 प्रतिशत बढ़कर $4,391.92 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया.
सोने से ज्यादा चांदी ने दिया रिटर्न
हालांकि दोनों कीमती धातुओं के दाम में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन रिटर्न के मामले में चांदी, सोने से भी आगे निकल गई है. साल 2025 में चांदी की कीमतों में 138% की बढ़ोतरी हुई है, जो सोने के रिटर्न से कहीं ज्यादा है. इस बढ़ोतरी के पीछे मजबूत निवेश और सप्लाई में कमी है. चांदी की मांग मजबूत बनी हुई है, लेकिन उसके हिसाब से सप्लाई में कमी के कारण कीमत भाग रही है. एक्सपर्ट की मानें तो आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना है.
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव:
दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत 135430 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 124050 प्रति 10 ग्राम रही. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24-कैरेट सोना 135280 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि 22-कैरेट सोना 124000 प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है. जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 136150 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 124800 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.
संबंधित खबरें
Dharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
16 mins agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
56 mins agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
1 hr agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
2 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
3 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
6 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
10 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines