Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold Silver Price Today: रात होते ही सोने का दाम 3200 और चांदी का भाव 4461 रुपये चढ़ा

6 Feb Gold Silver Rate: बाजार बंद होने से पहले सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को म‍िली है. सोना 3000 से ज्‍यादा और चांदी भी 4000 से ऊपर हो गई है. जानें क्‍या है सोने चांदी का दाम

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 6, 2026 23:12
सोने चांदी का आज क्‍या भाव है, चेक करें लेटेस्‍ट अपडेट

Feb 6 Gold Silver Prices : सोने और चांदी के दाम में नाटकीय पर‍िवर्तन देखने को म‍िल रहा है. द‍िन में जहां सोने के भाव में ग‍िरावट देखने को म‍िल रही थी. वहीं रात होते ही दोनों के भाव में तेजी देखने को म‍िल रही है. 11:30 बजे बाजार बंद होता है और उससे पहले सोने के दाम में 3200 के करीब बढ़त देखने को म‍िल रही है. इसके बाद सोने की कीमत 155153 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गई है.

वहीं चांदी की कीमत में भी करीब 4400 की तेजी है. इसके बाद चांदी की कीमत 246900 प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर चली गई है.

---विज्ञापन---

सुबह क्‍यों आई थी गिरावट

अमेरिका-ईरान वार्ता (सबसे बड़ी वजह): ऐसी खबरें हैं कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी ओमान में बातचीत के लिए सहमत हो गए हैं. इस शांति की उम्मीद ने सोने की सुरक्षित निवेश वाली चमक को कम कर दिया है.

ट्रंप-शी जिनपिंग फोन कॉल: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई सकारात्मक बातचीत ने वैश्विक व्यापार युद्ध (Trade War) के डर को कम किया है, जिससे निवेशकों ने सोना बेचना शुरू कर दिया.

---विज्ञापन---

डॉलर की मजबूती: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) पिछले दो हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता हो जाता है.

मुनाफावसूली (Profit Booking): कल की मामूली बढ़त के बाद, बड़े निवेशकों ने आज फिर से भारी बिकवाली की है.

क्या आज खरीदना सही है?
खरीदारों के लिए:
अगर आप शादी-ब्याह के लिए लेना चाहती हैं, तो ध्यान दें कि अभी बाजार बहुत अस्थिर (Volatile) है. दाम एक ही दिन में 10,000 तक ऊपर-नीचे हो रहे हैं.

निवेशकों के लिए: एक्सपर्ट्स का मानना है कि गिरावट पर खरीदारी का यह अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि साल के अंत तक सोने के और ऊपर जाने के आसार हैं.

11:01 (IST) 6 Feb 2026
Gold Silver Price Today LIVE Update: डिजिटल गोल्ड/ETF

सोने के भाव में उतार चढ़

09:30 (IST) 6 Feb 2026
Gold Silver Price Today LIVE Update: डिजिटल गोल्ड/ETF

अगर आप सिर्फ निवेश के लिए खरीद रहे हैं, तो फिजिकल गोल्ड के बजाय गोल्ड बीस (Gold BEES) या डिजिटल गोल्ड देखें, क्योंकि वहां मेकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता.

09:30 (IST) 6 Feb 2026
Gold Silver Price Today LIVE Update: HUID हॉलमार्क

गिरावट के समय कई बार पुराने स्टॉक को निकालने की कोशिश होती है. सुनिश्चित करें कि आपके गहने पर 6-डिजिट का HUID कोड और हॉलमार्क का निशान हो.

09:29 (IST) 6 Feb 2026
Gold Silver Price Today LIVE Update: मेकिंग चार्जेस पर मोलभाव

क्‍योंक‍ि सोने के भाव गिर रहे हैं, ज्वेलर्स बिक्री बढ़ाने के लिए Making Charges पर डिस्काउंट दे सकते हैं. 10-15% की छूट मांगना न भूलें.

09:18 (IST) 6 Feb 2026
Gold Silver Price Today LIVE Update: चांदी की कीमत 13 हजार से ज्‍यादा ग‍िरी

चांदी के भाव में अभी 13310 रुपये की ग‍िरावट देखी जा रही है. इस फ्रेश ग‍िरावट के बाद चांदी का भाव 230,505 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर आ गया है.

09:17 (IST) 6 Feb 2026
Gold Silver Price Today LIVE Update: सोना 2000 रुपये सस्‍ता हुआ

बाजार खुलते ही कुछ म‍िनटों के भीतर ही सोने का भाव 2000 से ज्‍यादा ग‍िर गया है. सोने का भाव अभी 9:16 बजे 150,037 पर है.

09:15 (IST) 6 Feb 2026
Gold Silver Price Today LIVE Update: खरीदने वालों के लिए राय

अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं, तो बाजार में अभी बहुत ज्यादा उथल-पुथल है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि भाव अभी और 3,000 से 5,000 तक नीचे जा सकते हैं, इसलिए थोड़ा रुक-रुक कर (किश्तों में) खरीदारी करना समझदारी होगी.

First published on: Feb 06, 2026 09:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.