हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Rate Today: आसमान से मुंह के बल गिरा सोने का भाव, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today 29 April 2024: देश में आज फिर से सोने के भाव कम हुए हैं। जबकि चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड का प्राइस कम हुआ है। चलिए जानें आज के रेट…

विज्ञापन

Gold Silver Price Today 29 April 2024: सोना खरीदने का आज सुनहरा मौका है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 29 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 330 रुपये की कमी देखने को मिली है। जबकि देश में आज चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि महीने की शुरुआत से ही लगातार गोल्ड की कीमतों में तेजी बनी हुई थी। वहीं, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने के भाव में इस साल और ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी।

देश में क्या है गोल्ड का रेट?

गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्र स्तर पर आज 24 कैरट गोल्ड के रेट में 330 रुपये की कमी देखने को मिली है जिसके बाद सोने का भाव 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरट गोल्ड के रेट में 300 रुपये की कमी दर्ज की गई है जिसके बाद भाव 66,550 रुपये हो गया है। जबकि 18 कैरट सोने के भाव 240 रुपये कम होने के बाद 54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। दूसरी तरफ चांदी की कीमत 84,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।

ये भी पढ़ें : Gold Price: भारत में सोना मिल रहा है सस्ता? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विज्ञापन

चार महानगरों में सोने-चांदी के भाव

  • दिल्ली – सोने की कीमत 72,750 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 84000 रुपये/1 किलो।
  • मुंबई – सोने की कीमत 72,600 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 84000 रुपये/1 किलो।
  • चेन्नई – सोने की कीमत 73,530 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 87500 रुपये/1 किलो।
  • कोलकाता- सोने की कीमत 72,600 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 84000 रुपये/1 किलो।

अन्य शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22K का रेट 24K का रेट 18K का रेट
जयपुर ₹66,700 ₹72,750 ₹54,570
बेंगलुरु ₹66,550 ₹72,600 ₹54,450
हैदराबाद ₹66,550 ₹72,600 ₹54,450
केरल ₹66,550 ₹72,600 ₹54,450
अहमदाबाद ₹66,600 ₹72,650 ₹54,490
पटना ₹66,600 ₹72,650 ₹54,490
चंडीगढ़ ₹66,700 ₹72,750 ₹54,570
अयोध्या ₹66,700 ₹72,750 ₹54,570
वडोदरा ₹66,600 ₹72,650 ₹54,490
नोएडा ₹66,700 ₹72,750 ₹54,570

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरा सोना

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। दूसरी ओर, निवेशक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अपनी पहली ब्याज दर में कटौती कब करेगा। बात करें आज के भाव की तो हाजिर सोना 0.35 फीसदी गिरकर 2,339.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola