Gold Silver Price: चांदी एक लाख 67 हजार, सोना 36 हजार रुपये सस्ता, हाई लेवल दामों को छूकर गिरीं कीमतें

Gold Silver Price: नए साल की शुरुआत में सोने-चांदी के दामों में अचानक तेजी पकड़ी थी और दोनों कीमती धातुएं अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थीं. अब हाईलेवल दामों से चांदी एक लाख 67 हजार रुपये सस्ती हो चुकी है और सोने के दाम में भी करीब 36 हजार रुपये प्रति ग्राम की कमी आई है.

silver gold rate
विज्ञापन

Gold Silver Price: भले ही पिछले सप्ताह चांदी की कीमत में बड़ा उछाल आया लेकिन ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. दरअसल, बीते 29 जनवरी को Silver Price तूफानी तेजी के साथ भागते हुए इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर के पार निकला था और 4,20,048 रुपये तक पहुंच गई थी. हालांकि, इस स्तर तक पहुंचने के बाद इसकी कीमत तेजी से कम होती चली गई. इसके बाद चांदी अपने 29 जनवरी के ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो से अब भी 1,67,104 रुपये सस्ती है.

हाई लेवल से इतना सस्ता हुआ Silver Rate

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 13 फरवरी को चांदी 2,44,360 रुपये पर बंद हुई थी, जो शुक्रवार तक बढ़कर 2,52,944 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई यानी हफ्तेभर में 8,584 रुपये की तेजी दर्ज की गई. चांदी अभी भी 1.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है, तो वहीं 10 Gram 24 Karat Gold 36,000 रुपये से ज्यादा सस्ता है. दरअसल, 13 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी लगातार गिरावट के साथ 2,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई और हफ्तेभर के बाद बीते शुक्रवार ये 2,52,944 रुपये पर पहुंच गई.

विज्ञापन

चांदी नहीं, सोना भी चमका

सोने की बात करें तो बीते सप्ताह न सिर्फ चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला, बल्कि सोना भी चमका है. 13 फरवरी को MCX Gold Rate पर 2 अप्रैल 10 ग्राम सोने का भाव 1,55,895 रुपये पर क्लोज हुआ था और हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में ये उछलकर 1,56,876 रुपये पर पहुंच गया. यानी हफ्ते में 981 रुपये की बढ़त दर्ज की गई. हालांकि 29 जनवरी को बने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई से सोना अब भी 36,220 रुपये नीचे है. निवेशकों की नजर अब बाजार की अगली चाल पर टिकी है.

घरेलू बाजार में क्या है रेट?

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट IBJA.Com के अनुसार, यहां भी दोनों कीमती धातुएं उछली हैं. 24 कैरेट गोल्ड रेट हफ्ते भर में 1,52,765 से बढ़कर 1,55,066 रुपये पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,51,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,38,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव उछलकर 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंचा है. घरेलू बाजार में भी चांदी 2,42,433 रुपये से बढ़कर 2,50,314 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ