Gold Price Update: आज होली है और आप सभी लोगों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाई। सोना होली के मौके पर अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। आपके पास सस्ता खरीदादारी का सुनहरा मौका है। होलिका दहन और होली से पहले इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना जहां सस्ता हुआ वहीं चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। होलिका दहन के कारण मंगवार को सर्राफा बाजार बंद रहा है। ऐसे में आज भी आपके पास सोमवार के रेट पर सोना खरीदने के बढ़ियां मौका है।
और पढ़िए – बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दर घटाकर 8.5% की, जानिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
सोमवार को सोना Gold Price Update) सोना 14 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56089 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 16 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56103 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं सोमवार जहां सोना सस्ता हुआ वहीं चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। सोमावार को चांदी 127 रुपये की तेजी के साथ 64266 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 433 रुपये की तेजी के साथ 64139 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
और पढ़िए – EPF Interest Rate to Credit: पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 14 रुपया सस्ता होकर 56089 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 13 रुपया सस्ता होकर 55865 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 13 रुपया सस्ता होकर 51377 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 11 रुपया सस्ता होकर 42066 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 8 रुपया सस्ता होकर 32812 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 2700 तो चांदी 15700 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2793 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15714 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
9 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
11 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
13 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
13 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
14 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
15 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
16 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines