बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दर घटाकर 8.5% की, जानिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
Edited By Nitin Arora

Bank of Baroda Recruitment 2023
Edited By Nitin Arora

Bank of Baroda Recruitment 2023
Bank of Baroda: यहां घर खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने कहा कि उसने होम लोन की ब्याज दरों को 40 आधार अंकों (bps) से घटाकर 8.50% सालाना कर दिया है। इसके अलावा, बैंक ने कहा कि उसने अपने MSME ऋणों पर ब्याज दरों में कमी की है, जो अब 8.40% प्रति वर्ष से शुरू होती है।
बैंक ने कहा कि दोनों ऑफर 31 मार्च, 2023 तक लागू रहेंगे। ब्याज दरों को कम करने के साथ ही बैंक होम लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 100% की छूट और MSME लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 50% की छूट भी दे रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि वह नए होम लोन, बैलेंस ट्रांसफर और होम इम्प्रूवमेंट लोन पर कम ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि घटी हुई ब्याज दर उधारकर्ता के क्रेडिट स्कोर से जुड़ी होती है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बयान में कहा कि उसने होम लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इच्छुक ग्राहक गृह ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और BoB वर्ल्ड मोबाइल बैंकिंग ऐप या बैंक की वेबसाइट पर लॉग इन करके 30 मिनट से कम समय में स्वीकृत हो सकते हैं। इसके अलावा भारत में बैंक ऑफ बड़ौदा के किसी भी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से भी ऋण आवेदन दाखिल किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: