Gold Price Update: सोना खरीदारों की बल्ले-बल्ले, अब 35000 रुपये से कम में खरीदें सोना

Gold News, Gold Price Update, Gold Prices Today, Gold Rate, Gold Rate Today, Gold Rate Update, Gold Silver Prices, Gold Silver Prices Today

Gold News

विज्ञापन
 Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। महंगाई का इतिहास रचने के बाद एकबार फिलहाल सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोने सस्ता हुआ। जबकि चांदी के की कीमत में तेजी दर्ज की गई। फिलहाल सोना  59715 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 71700 रुपये प्रति किलो के दर से बिकने रही। महावीर जयंती के कारण मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद था। जिसके कारण सोने और चांदी का नए रेट जारी नहीं हो पाया।
इससे पहले सोमवार को सोना (Gold Price Update) सोना 36 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59715 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि इससे पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से चढ़कर 59751 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने से उलट चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 118 रुपये की उछाल के साथ 71700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि शुक्रवार को चांदी 1582 रुपये की तेजी के साथ 71582 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 36 रुपया सस्ता होकर 59715 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 36 रुपया गिरकर 59476 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 33 रुपया सस्ता होकर 54699 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 27 रुपया सस्ता होकर 44786 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 21 रुपया सस्ता होकर 34933 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 100 रुपये महंगा तो चांदी 8200 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 118 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 31 मार्च 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 59751 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8398 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ