Gold Price Update: सोना खरीदारों के आए अच्छे दिन, अब 33000 से भी कम में खरीदें 10 ग्राम
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। एक दिन की तेजी के बाद एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 540 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 64000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगी।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56087 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) 590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55550 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि सोमवार को सोना (Gold Price Today) 291 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55666 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – Share Market Closing: सेंसेक्स 900 अंक के करीब, निफ्टी 17.5K से ऊपर, अडानी एंटरप्राइजेज 16% उछला
गुरुवार को चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 540 रुपये की गिरावट के साथ 63706 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं बुधवार को चांदी 1239 रुपये की तेजी के साथ 64246 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि मंगलवार को चांदी 439 रुपये की नरमी के साथ 63007 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले सोमवार को चांदी 885 रुपये की नरमी के साथ 63446 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 53 रुपया सस्ता होकर 56087 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 52 रुपया सस्ता होकर 55863 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 49 रुपया सस्ता होकर51375 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 40 रुपया सस्ता होकर 42065 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 32 रुपया सस्ता होकर 32810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2795 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 16274 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: