Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दो सोमवार को सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। इसके बाद सोना चढ़कर देश में पहली बार एकबार 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इस तेजी के बाद देश में सोना 59479 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। हालांकि मंगलवार को सोने के दाम में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 291 रुपये सस्ता होकर 59188 के स्तर पर बंद हुआ। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
मंगलवार को सोना Gold Price Update) सोना 291 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59188 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 1259 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59479 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार सोने के उलट चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 17 रुपये की तेजी के साथ 68499 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी 1699 रुपये की तेजी के साथ 68472 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 291 रुपया सस्ता होकर 59188 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 290 रुपया सस्ता होकर 58951 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 267 रुपया सस्ता होकर 54216 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 218 रुपया सस्ता होकर 44391 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 170 रुपया सस्ता होकर 34625 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 291 रुपये तो चांदी 11400 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 291 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 20 मार्च 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 59479 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11481 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
6 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
10 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
14 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
15 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
16 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
19 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
20 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
21 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त