हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: खुशखबरी सोना 2571 तो चांदी 15332 रुपये तक हुई सस्ती

विज्ञापन

Gold Price Update: शादियों सीजन में सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बहुत ही अच्छी और जरूरी खबर है। लग्न के सीजन में पीली धातू के दाम में लगातार तेज रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को सोना 225 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 1116 रुपये प्रति किलो की दर से कमी दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद मंगलवार को सोना करीब 53700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64700 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों के पास सोना करीब 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15300 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का बढ़ियां मौका है।

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 225 रुपये प्रति 10 ग्राम की नरमी के 53629 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 198 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बढ़कर होकर 53854 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 225 रुपये की गिरावट के साथ 64648 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 1330 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 65764 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

और पढ़िए – PMVVY योजना: हर महीने 18500 पेंशन और 10 साल में पूरा पैसा वापस, मार्च 2023 तक ही कर सकते हैं निवेश

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 225 सस्ता होकर 53629 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 224 रुपया सस्ता होकर 53414 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 206 रुपया सस्ता होकर 49124 रुपये, 18 कैरेट वाला सस्ता 169 रुपया सस्ता होकर 40222 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 132 रुपये सस्ता होकर 31373 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 2500 और चांदी 15300 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2571 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15332 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।

विज्ञापन

शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।

और पढ़िए – PNB के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! 12 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो नहीं निकाल पाएंगे पैसे

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola