Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Today: धनतेरस और दिवाली से पहले सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जबरदस्त खुशखबरी है। दिवाली और धनतेरस के पहले लगातार छठे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने की कीमत में 373 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। तो चांदी 467 रुपये लुढ़का है।
इस गिरावट के बाद सोना 50000 रुपये और चांदी 56000 रुपये के भी नीचे पहुंच गया है। इतना ही नहीं सोना ऑलटाइम हाई से 6300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 24000 रुपये प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना के साथ-साथ चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 243 रुपये की दर से सस्ता होकर 49,900 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 513 रुपये की गिरावट के साथ 55,140 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6345 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24180 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 49855 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 49655 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 45667 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37391 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29165 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 6.98 डॉलर की गिरावट के साथ 1,619.88 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 18.53 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 46350, 24ct Gold : Rs. 50600, Silver Price : Rs. 56150
मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 46250, 24ct Gold : Rs. 50450, Silver Price : Rs. 56150
कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 46250, 24ct Gold : Rs. 50450, Silver Price : Rs. 61500
चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50900, Silver Price : Rs. 61500
हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 46250, 24ct Gold : Rs. 50450, Silver Price : Rs. 61500
बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 46300, 24ct Gold : Rs. 50500, Silver Price : Rs. 56150
मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 46300, 24ct Gold : Rs. 50500, Silver Price : Rs. 61500
अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 46300, 24ct Gold : Rs. 50500, Silver Price : Rs. 56150
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 46300, 24ct Gold : Rs. 50500, Silver Price : Rs. 56150
नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 46280, 24ct Gold : Rs. 50480, Silver Price : Rs. 56150
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 46280, 24ct Gold : Rs. 50480, Silver Price : Rs. 56150
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 46250, 24ct Gold : Rs. 50450, Silver Price : Rs. 61500
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 46350, 24ct Gold : Rs. 50600, Silver Price : Rs. 56150
जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 46350, 24ct Gold : Rs. 50600, Silver Price : Rs. 56150
लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 46350, 24ct Gold : Rs. 50600, Silver Price : Rs. 56150
पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 46280, 24ct Gold : Rs. 50480, Silver Price : Rs. 56150
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।