7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, डीए में बढ़ोतरी के बाद अब मिला ये डबल बोनांजा

7th Pay Commission, DA Hike

7th Pay commission: केंद्र सरकार इन दिनों केंद्रीय कर्मचारियों पर मेहरबान है। दिवाली से महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के यात्रा भत्ता (Travel Allowance) यानी टीए में बढ़ोतरी का फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस ऐलान से केंद्रीय कर्मचारी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के ट्रैवलिंग ग्रेड को बढ़ाया

सरकार ने ट्रैवल अलाउंस में दो तरह से बढ़ोतरी की है। एक तरफ सरकार ने जहां कुल ट्रैवल अलाउंस को बढ़ा दिया है वहीं कर्मचारियों को यात्रा लिए राजधानी, दुरंतो एक्सप्रेस के और तेजस जैसे ट्रेन के लिए भी इलेजिबल बताया है। मतलब उनके ट्रैवलिंग ग्रेड को बढ़ा दिया गया है। यानी दिवाली के पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद डबल बोनांजा दिया है।

ट्रेवेस अलाउंस में बढ़ोतरी

आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को यात्रा के लिए यात्रा भत्ता देती है जो उनके वेतन का ही हिस्सा होता है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ सरकार इसका भी रिविजन करती है। इसकी कड़ी में डीए 34 से 38 फीसदी होने के कारण टीए में भी बढ़ोतरी हुई है। टीए को तीन कटैगरी में बांटा गया है।

टीए के साथ जुड़ता है डीए

पहले कटैगरी में लेवल 1-2 शहरों के लिए 1350 रुपये, 3-8 लेवल कर्मचारियों के लिए 3600 रुपये और 9 से ऊपर के लेवल के लिए यह 7200 रुपये है। किसी एक कैटिगरी के कर्मचारियों को एक समान दर से ही यात्रा भत्ता मिलता है और इसमें महंगाई भत्ते को जोड़ दिया जाता है।

डीए में 4 फीसदी की हुई है बढ़ोतरी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 28 सितंबर को 2022 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA Hike) में 4 फीसदी का इजाफा किया। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब 38 फीसदी के हिसाब से डीए और डीआर मिलने लगा है। केंद्र सरकार के इस ऐलान से 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ