Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Today, 16 March 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले चार दिनों से सोने के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। सोना एकबार फिर चढ़कर सातवें आसमान पर पहुंचने लगा है। आज जहां एकबार फिर सोना महंगा हुआ है, वहीं चादीं सस्ती हुई है। इसके बाद सोना चढ़कर 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं चांदी 66500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।
हालांकि इसके बाद भी सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13400 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ती मिल रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
और पढ़िए –अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा, मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपए के करीब
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (16 March 2023) सोना (Gold Price Today) 136 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से उछलकर होकर 58115 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन कारोबारी दिन बुधवार सोना 297 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57902 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
हालांकि आज चांदी (Silver Price Update) में थोड़ी निरमी देखी जा रही है। आज चांदी 361 रुपये की गिरावट के साथ 66500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 980 रुपये की उछाल के साथ 66861 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 321 रुपये की दर से सस्ता होकर 58,015 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 448 रुपये की गिरावट के साथ 66,851 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 767 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता होकर बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13480 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए –7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लगी ‘लॉटरी’, महंगाई भत्ते आया सबसे बड़ा अपडेट
इस तरह गुरुवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 58115 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 57882 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 53233 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 43586 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 33997 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 5.04 डॉलर की नरमी के साथ 1,916.63 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 21.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53700, 24ct Gold : Rs. 58570, Silver Price : Rs. 69200
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53550, 24ct Gold : Rs. 58420, Silver Price : Rs. 69200
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53550, 24ct Gold : Rs. 58420, Silver Price : Rs. 69200
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54250, 24ct Gold : Rs. 59180, Silver Price : Rs. 72700
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53550, 24ct Gold : Rs. 58420, Silver Price : Rs. 72700
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53600, 24ct Gold : Rs. 58470, Silver Price : Rs. 72700
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53600, 24ct Gold : Rs. 58470, Silver Price : Rs. 72700
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53600, 24ct Gold : Rs. 58470, Silver Price : Rs. 69200
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53600, 24ct Gold : Rs. 58470, Silver Price : Rs. 69200
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53550, 24ct Gold : Rs. 58420, Silver Price : Rs. 69200
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53550, 24ct Gold : Rs. 58420, Silver Price : Rs. 72700
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53700, 24ct Gold : Rs. 58570, Silver Price : Rs. 69200
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54480, 24ct Gold : 57200, Silver Price : Rs. 72,700
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54480, 24ct Gold : 57200, Silver Price : Rs. 72,700
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53700, 24ct Gold : Rs. 58570, Silver Price : Rs. 69200
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53600, 24ct Gold : Rs. 58470, Silver Price : Rs. 69200
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53700, 24ct Gold : Rs. 58570, Silver Price : Rs. 69200
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।