Stock Market Opening: लगातार छठे दिन लुढ़का शेयर बाजार, आज के टॉप गेनर में बीपीसीएल तो टाटा स्टील पर दवाब

Share Market Update

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में नरमी के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में पिछल छह दिनों से लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज लगातार छठे दिन बाजार में गिरावट का रूख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी निगेटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 318 और निफ्टी में 99 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

विज्ञापन

शेयर बाजार में पिछले छह दिनों से जारी गिरावट का दौर जारी है। आज इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (16 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 318 अंकों की कमजोरी के साथ 57,237 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 99 अंकों की नरमी के साथ 16,873 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार (15 March 2023) को सेंसेक्‍स करीब 344 अंकों की गिरावट के साथ 57,555 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 71 अंक लुढ़कर 16,972 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 30 के 9 शेयर हरे निशान में तो 21 लाल निशान में बंद हुए हैं।

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 3,094 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 7,11 शेयर तेजी, 2,282 गिरावट तो 101 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 31 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 281 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

विज्ञापन
  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो बीपीसीएल, टाइटन कंपनी, देवी लैब, नेस्ले समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाटा स्टील, हिन्डाल्को, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ले स्टील, ओएनजीसी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

और पढ़िए –16 रुपये से भी कम के इस शेयर को खरीदने के लिए मची होड़, बुलेट ट्रेन के लिए स्टेशन बनाने का मिला है कॉन्ट्रैक्ट

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

बुधवार (15 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 344 अंकों की नरमी के साथ 57,555 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 71 अंकों की कमजोरी के साथ 16,972 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

मंगलवार (14 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 337 अंकों की गिरावट के साथ 57,900 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 11 अंक लुढ़कर 17,043 के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार (13 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 897 अंक लुढ़ककर 58,237 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 258 अंकों की गिरावट के साथ 17,154 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (10 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 671 अंक लुढ़ककर 59,135 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 177 अंकों की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार (9 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 541 अंक टूटकर 59,906 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 164 अंकों की नरमी के साथ 17,589 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ