Passport New Rules: पासपोर्ट के नियम और फीस बदले, अब पासपोर्ट के ल‍िए खर्च करने होंगे इतने रुपये

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियमों और फीस में बड़ा बदलाव किया है. 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नियम बदल गया है और वयस्कों के लिए तत्काल-नॉर्मल फीस बढ़ गई है. पूरी ड‍िटेल यहां पढ़ें.

MEA Revised Indian Passport Fee Structure and Rules

Passport New Rules 2026: तत्काल और नॉर्मल पासपोर्ट के लिए ढीली करनी होगी जेब, देखें रेट लिस्ट (Photo Credit - AI)

चाहे आप पहली बार अपने बच्चे का पासपोर्ट बनवा रहे हों या अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने की सोच रहे हों, अब आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. जी हां, क्‍योंक‍ि विदेश मंत्रालय (MEA) ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 की घोषणा की है. नए बदलावों के बाद बच्चों के लिए पासपोर्ट आवेदन शुल्क और वैधता की शर्तों में खास बदलाव किए गए हैं.

विज्ञापन

यही नहीं तत्‍काल और नॉर्मल पासपोर्ट बनवाने के न‍ियमों में भी बदलाव क‍िए गए हैं. संयुक्त सचिव और मुख्य पासपोर्ट अधिकारी बीएस मुबारक के हस्ताक्षर वाले ये नए नियम 15 सितंबर को आधिकारिक गजट में प्रकाशित होते ही तुरंत लागू हो गए. आइये आसान भाषा में समझते हैं क‍ि न‍ियमों में क्‍या-क्‍या बदला है और अब पासपोर्ट बनवाने के ल‍िए क‍ितने खर्च करने होंगे.

विज्ञापन

15 साल से छोटे बच्चों के लिए पासपोर्ट के नए नियम

सबसे पहले बात करते हैं 15 साल से कम उम्र के बच्‍चों के ल‍िए न‍ियमों में बदलाव की. 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेजों वाला सामान्य पासपोर्ट अब जारी होने की तारीख से 5 साल के लिए ही मान्य होगा, या फिर बच्चा जब तक 18 साल का नहीं हो जाता. इनमें से जो भी पहले पूरा होगा, उसे माना जाएगा.

विज्ञापन

कितना महंगा हुआ पासपोर्ट?
विदेश मंत्रालय ने नॉर्मल से लेकर तत्काल और पीसीसी (PCC) तक सभी कैटेगरी की फीस बढ़ा दी है. वयस्कों के लिए 36 पेज (Normal) वाले ज‍िस पासपोर्ट के ल‍िए पहले 1500 लगते थे, अब 2500 लगेंगे. वहीं 60 पेज (Normal) के ल‍िए पहले 2000 रुपये लगते थे, अब 3500 रुपये देने होंगे.

36 पेज (Tatkaal) वाला तत्‍काल पासपोर्ट पहले 3500 रुपये का था, अब फीस बढ़कर 5000 हो गई है. वहीं 60 पेज (Tatkaal) के ल‍िए पहले 4000 देने पड़ते थे, अब 6000 चुकाने होंगे. 60 पेज वाले पासपोर्ट के खोने या खराब होने पर Tatkaal Replacement के ल‍िए अब 5500 रुपये की जगह सीधे 8500 रुपये लगेंगे.

विज्ञापन

बच्चों (Minors) के लिए:
36 पेज (Normal Fresh/Reissue):
फीस 1000 रुपये से बढ़ाकर 1750 रुपये कर दी गई है.
36 पेज (Tatkaal): अब इसके लिए 3000 रुपये देने होंगे.

आपको बता दें क‍ि 8 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से ज्यादा के वरिष्ठ नागरिकों को नया (Fresh) पासपोर्ट बनवाने पर 10% की छूट मिलेगी. ध्यान रहे, यह छूट रिन्यू (Reissue) कराने पर नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ