पाकिस्तान में फिर आई कंगाली की नौबत! 9 बजे बाजार बंद, शादियों में सिर्फ एक डिश… जानिए क्या है पूरा माजरा

Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में गहराए ईंधन संकट के बीच सरकार ने नए नियम लागू किए हैं. रात 9 बजे बाजार बंद हो जाएगा, शादियों में स‍िर्फ एक डिश बनेगी और सरकारी गाड़ियों का तेल 50% काटने का फरमान है. पूरी ड‍िटेल यहां पढ़ें

Pakistan Fuel Crisis

पाक‍िस्‍तान में 9 बजे बाजार बंद, शादियों में 1 डिश का नियम लागू (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

पड़ोसी देश पाकिस्तान की आर्थिक हालत और ईंधन (Fuel) संकट किसी से छिपा नहीं है. अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सरकार को देश चलाने के लिए अजीबोगरीब फरमान और सख्त बचत योजना (Austerity Drive) लागू करनी पड़ रही है.

विज्ञापन

17 सितंबर को पाकिस्तान के कैबिनेट डिवीजन के जारी नए नियमों के मुताबिक, अब वहां रात 9 बजे ही बाजार बंद हो जाएंगे और शादियों में मेहमानों को प्लेट में सिर्फ एक ही डिश परोसी जाएगी.

विज्ञापन

शादियों में वन डिश और 9 बजे दुकानें बंद

ईंधन और बिजली बचाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने जनता और कारोबारियों पर यह पाबंदियां लगाई हैं. रात 9 बजे तक हर हाल में बाजार और शॉपिंग मॉल सारी दुकानें बंद करनी होंगी. यहां तक क‍ि रात 10 बजे तक शादी के फंक्शन खत्म करने होंगे. सबसे मजेदार बात यह है कि खाने में केवल वन डिश का नियम लागू होगा, ताकि फिजूलखर्ची रोकी जा सके.

विज्ञापन

रेस्टोरेंट और कैफे रात 11 बजे तक ही खुलेंगे, हालांकि टेकअवे और होम डिलीवरी को इससे छूट मिली है.

मंत्रियों की गाड़ियों का तेल आधा, विदेश यात्राओं पर बैन
सरकारी खजाने में घटते पैसों और महंगे होते तेल को देखते हुए मंत्रियों और अफसरों की ऐश-ओ-आराम पर भी कैंची चलाई गई है. सरकारी गाड़ियों के लिए मिलने वाले पेट्रोल-डीजल के कोटे में अगले 3 महीनों के लिए 50% की कटौती कर दी गई है. सरकारी महकमों को नई गाड़ियां और अन्य सामान खरीदने से रोक दिया गया है.

विज्ञापन

मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों के अगले 3 महीनों तक सरकारी खर्चे पर विदेश जाने पर बैन लगा दिया गया है. अब उन्हें केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से काम चलाना होगा. सरकारी खर्च पर होने वाली सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और दावतों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

क्यों चरमराई पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था?
मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव, लाल सागर (Red Sea) में जहाजों पर हमले और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं.

विज्ञापन

18 सितंबर से पाकिस्तान में पेट्रोल 390.79 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 424.92 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. हालात इतने खराब हैं कि सरकार को बाइक, रिक्शा और छोटी कार वालों को 100 रुपये प्रति लीटर की लक्षित सब्सिडी (Fuel Relief) देनी पड़ रही है.

यह इस साल में पाकिस्तान का दूसरा बड़ा ऑस्टेरिटी प्लान है. इससे पहले मार्च में भी सरकार ने तेल बचाने के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करके सरकारी दफ्तरों में वर्क-फ्रॉम-होम लागू कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ