हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: महंगाई के अपने उच्चतम स्तर पर सोना, खरीददार मायूस

विज्ञापन

Gold Price Update: नए साल 2023 के दूसरे कारोबारी हफ्ते में भी सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी गई। आलम यह रहा कि इस हफ्ते सोने के दाम अपने ऑलटाइम हाई के पार पहुंच गया। फिलहाल सोना अपने अबतक के सबसे महंगे दाम 56462 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है। ये वो दाम हैं जिसमें मेकिंग चार्ज, जीएसटी शामिल नहीं है। दरअसल चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है।

नए साल 2023 के दूसरे कारोबारी हफ्ते के पांचवें और दिन शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी की गई। शुक्रवार को सोना 365 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 152 रुपये प्रति किलो की दर से उछाल दर्ज की गई।

शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 365 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56462 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 18 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल के साथ 56097 रुपये प्रति 10 ग्रा म के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

और पढ़िए – आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी हैं आपके शहर में कीमतें

शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार चांदी 152 रुपये महंगा होकर 68115 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 400 रुपये की तेजी के साथ 67963 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 365 रुपया महंगा होकर 56462 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 364 रुपया महंगा होकर 56236 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 334 रुपया महंगा होकर 51719 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 274 रुपया महंगा होकर 42347 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 213 रुपया महंगा होकर 33030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

ऑलटाइम हाई से 200 सोना महंगा तो चांदी 11800 रुपये मिल रही है सस्ती

इस तेजी के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 203 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिकने लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 9 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 56259 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11865 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

और पढ़िए – अब बच्चे भी बड़े होने तक कमा लेंगे 8 लाख! LIC की आधारशिला पॉलिसी ने खड़े किए मजे

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola