गोल्ड रिजर्व बढ़ा, फॉरेक्स रिजर्व $1.8 बिलियन गिरा, RBI के डेटा से हुआ बड़ा खुलासा

आरबीआई ने जो आंकड़े जारी क‍िए हैं, उसके मुताबिक 28 नवंबर 2025 तक भारत का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व $1.8 बिलियन घटकर $686.2 बिलियन रह गया. वहीं गोल्‍ड र‍िजर्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फॉरेन एक्‍सचेंज र‍िजर्व में यह गिरावट फॉरेन करेंसी एसेट्स में कमी की वजह से आई है.

RBI (9)

RBI ने अपनी वीकली र‍िपोर्ट जारी की है.

विज्ञापन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी लेटेस्ट वीकली डेटा र‍िपोर्ट जारी कर दी है. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 28 नवंबर 2025 को खत्म हुए हफ्ते में भारत के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में शाम कमी देखी गई है. यह 1.8 बिलियन डॉलर घटकर 686.2 बिलियन डॉलर रह गया. बता दें क‍ि इससे प‍िछले हफ्ते (21 नवंबर) में भी $4.4 बिलियन की गिरावट हुई थी. इसके बाद कुल रिजर्व 688.1 बिलियन डॉलर रह गया था. पिछले कई हफ्तों से, फॉरेक्स किटी ज्‍यादातर डाउनट्रेंड में रही है.

ज‍िन्‍हें नहीं पता है, उन्‍हें बता दें क‍ि फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व या FX रिजर्व, किसी देश के सेंट्रल बैंक या मॉनेटरी अथॉरिटी के पास रखे गए एसेट्स होते हैं, जो ज्‍यादातर US डॉलर जैसी रिजर्व करेंसी में होते हैं और इनका छोटा हिस्सा यूरो, जापानी येन और पाउंड स्टर्लिंग में होता है. रुपये में तेज गिरावट को रोकने के लिए RBI अक्सर लिक्विडिटी मैनेज करने के लिए कदम उठाता है, जिसमें डॉलर बेचना भी शामिल है. जब रुपया मजबूत होता है तो RBI सोच-समझकर डॉलर खरीदता है और जब करेंसी कमजोर होती है तो उन्हें बेच देता है.

विज्ञापन

गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी देखी गई

हालांक‍ि फॉरेन करेंसी एसेट्स में गिरावट के उलट, भारत के गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई. सेंट्रल बैंक ने कहा कि मौजूदा रिपोर्टिंग हफ्ते में इसमें 1.6 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसकी कुल वैल्यू 105.7 बिलियन डॉलर हो गई. र‍िपोर्ट के अनुसार ग्लोबल अनिश्चितताओं और मजबूत इन्वेस्टमेंट डिमांड के बीच हाल के महीनों में सेफ-हेवन एसेट गोल्ड की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

किसी भी देश के सेंट्रल बैंक के पास आर्थिक अनिश्चितता और जियोपॉलिटिकल तनाव सहित कई फैक्टर्स के आधार पर अपने गोल्ड रिजर्व को बढ़ाने या घटाने का अधिकार भी होता है. गोल्ड रिजर्व के अलावा, होल्डिंग्स के दो और पहलू देश के फॉरेन एक्सचेंज के भंडार में योगदान करते हैं. स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDRs) और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) में रिजर्व पोजीशन, दो अतिरिक्त होल्डिंग्स हैं जिन्हें सेंट्रल बैंक देश के फॉरेक्स रिजर्व में योगदान देने के लिए रखते हैं.

विज्ञापन

ऑफिशियल डेटा में यह भी कहा गया है क‍ि भारत का SDRs 63 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.62 बिलियन डॉलर हो गया. इसके अलावा, IMF के पास भारत की रिजर्व पोज‍िशन भी 16 मिलियन डॉलर बढ़कर रिपोर्टिंग हफ्ते में 4.7 बिलियन डॉलर हो गई.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ