सोने ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आज यानी 11 अप्रैल को भी इसकी कीमत में बड़ा उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां सोना 3,200 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया है। वहीं, भारत में भी इसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये तक उछली है। इससे पहले, 10 अप्रैल को भी सोना अच्छी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा था।
इस वजह से आई तेजी
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता विवाद सोना की कीमतों में उछाल की प्रमुख वजह माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तरफ जहां नए टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। वहीं, चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 145% कर दिया गया। बीते कुछ दिनों से वह लगातार चीन के खिलाफ टैरिफ में इजाफा कर रहे हैं। दुनिया की दो बड़ी आर्थिक महाशक्तियों के बीच टकराव से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे मौकों पर सोने में निवेश बढ़ जाता है और इससे कीमतों में तेजी आती है।
भारत में क्या हैं दाम?
भारत में आज सोने की कीमतों में करीब 2 हजार की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 95,400 रुपये पहुंच गया है। जबकि कल इसकी कीमत 93,380 रुपये पर चल रही थी। उधर, चांदी में भी मजबूती आई है। सिल्वर अब 97,100 प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के 2 अप्रैल को जवाबी टैरिफ लागू करने के बाद इसे लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई थी। लिहाजा, माना जा रहा था कि अब सोने के दाम कम हो सकते हैं। कुछ दिनों तक ऐसा बाकायदा हुआ भी, लेकिन अब फिर से सोना उड़ान भर रहा है।
आगे क्या है अनुमान?
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच वर्चस्व की लड़ाई के फिलहाल खत्म होने के कोई संकेत नहीं हैं। अमेरिका और चीन लगातार एक-दूसरे पर टैरिफ बढ़ा रहे हैं। अब जब डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ 145% कर दिया है, तो चीन भी जवाबी कार्रवाई जरूर करेगा। ऐसे में सोने की कीमतें लगातार ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ सकती हैं। उनके मुताबिक, गोल्ड का अगला टारगेट 3,500 डॉलर प्रति औंस दिख रहा है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने में उसे कुछ वक्त लगेगा।
कैसे प्रभावित होती हैं कीमतें?
देश में सोने की कीमतें केवल मांग और आपूर्ति से ही प्रभावित नहीं होतीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों का भी इन पर असर पड़ता है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों से भी सोने की कीमतें काफी हद तक प्रभावित होती हैं।
कौन तय करता है कीमत?
दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा Gold की कीमत तय की जाती है। वो US डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है। वहीं, अपने देश में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य टैक्स को जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Fantasy Sports: दांव आपका पर असल खिलाड़ी सरकार, जानें कौन करता है सबसे ज्यादा कमाई
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
6 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
10 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
14 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
15 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
16 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
19 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
19 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
20 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
20 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines