Gold Price: क्‍यों नहीं घट रहा सोने का दाम, क्‍या आने वाले एक महीने में ग‍िर सकता है भाव?

Gold Price Today: सोने का भाव हर द‍िन नया र‍िकॉर्ड बना रहा है. द‍िवाली नजदीक है और ऐसे में सोेने की कीमतों में कोई राहत म‍िलती नहीं द‍िख रही है. क्‍या आने वाले कुछ द‍िनों में सोने का दाम कम होने वाला है? जानें

gold price today
विज्ञापन

Gold Price Today : इस धनतेरस और द‍िवाली पर सोना खरीदने का सपना, कई लोगों के ल‍िए सपना ही बनने वाला है. क्‍योंक‍ि 24 कैरट सोने का दाम आज 1.3 लाख से भी ऊपर न‍िकल गया है. ऐसे में सोने के गहने या स‍िक्‍के खरीदने के बारे में सोचना, महंगा सौदा हो सकता है.

आपके मन में ये सवाल भी आता होगा क‍ि सोने के दाम में इतना उछाल क्‍यों है? इसके पीछे कौन सी वजहें हैं और क्‍या आने वाले समय में इसकी कीमत कम हो सकती है? आइये जानते हैं:

विज्ञापन

क्‍यों भाग रहे सोने के भाव

सोने की मौजूदा रिकॉर्ड तेजी के पीछे कई कारण बताए गए हैं. इनमें बढ़ते सरकारी कर्ज और अमेरिकी सरकार के मौजूदा बंद से पैदा हुई आर्थिक अनिश्चितताएं शामिल हैं.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वायत्तता को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं. अगर राजनीतिक हस्तक्षेप से अमेरिकी ब्याज दरें कम होती हैं, तो मुद्रास्फीति में फिर से उछाल आ सकता है. सोने को पारंपरिक रूप से मुद्रास्फीति से बचाव का एक जरिया माना जाता है.

विज्ञापन

केंद्रीय बैंक की खरीद, ईटीएफ प्रवाह, डी-डॉलरीकरण के रुझान और मोमेंटम ट्रेडिंग के कारण बुलियन में इस साल अब तक 59% की वृद्धि हुई है, जिससे यह वैश्विक अनिश्चितता के बीच स्थिरता की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए दैनिक आकर्षण बन गया है.

क्‍या आने वाले एक महीने में सोने की कीमत घट सकती है?

विज्ञापन

एक्‍सपर्ट की मानें तो आने वाले कुछ महीनों तक इसकी संभावना नहीं है. ऐसा कम ही होता है, जब सोना चांदी जैसे सेफ हैवन असेट्स और र‍ियल एस्‍टेट, शेयर बाजार जैसे र‍िस्‍क असेट्स में एक साथ बढ़ोतरी देखने को म‍िले. इस बार ऐसा हो रहा है. शेयर बाजार में भी लगातार इजाफा देखा जा रहा है और सोने और चांदी की कीमतों में भी. आने वाले कुछ महीनों तक सोना सस्‍ता नहीं होने वाला है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ