Gold Price Today, 7 April 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज गुड फ्राइडे है। लिहाजा सर्राफा बाजार भी बंद है। सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के नए रेट जारी नहीं होंगे। अब सोने और चांदी के नए रेट सोमवार 10 अप्रैल को जारी होंगे। गौरतलब है कि शनिवार और रविवार के साथ-साथ सरकारी छुट्टी के दिन बाजार में पीली धातु के नए रेट जारी नहीं होते हैं और पिछले दिन के रेट पर ही कारोबार होता है।
आपको बता दें कि बुधवार 5 अप्रैल को महंगाई का नया इतिहास रचने के बाद 6 अप्रैल 2023 को एक बार फिर सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जहां सोना सस्ता हुआ, वहीं चांदी के की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना 60623 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74164 रुपये प्रति किलो के दर से बिक रही थी। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार गुरुवार (6 April 2023) को सोना (Gold Price Today) 158 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 60623 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोने ने महंगाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। सोना 1066 रुपये की बड़ी उछल के साथ 60781 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने से उलट चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को चांदी 330 रुपये की तेजी के साथ 74164 रुपये प्रति किलो पर बंद है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 234 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 73834 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी गुरुवार को सोने में गिरावट तो चांदी तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोना 121 रुपये की दर से सस्ता 60,735 रुपये के स्तर पर तो चांदी 65 रुपये की उछाल के साथ 74,620 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 100 रुपये तो चांदी 6000 रुपये सस्ती
इस तेजी के सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 206 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 5 अप्रैल 2023 को बनाया था। उस वक्त सोना 60781 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5816 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 158 रुपया सस्ता होकर 60623 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 158 रुपया सस्ता होकर 60380 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 144 रुपया सस्ता होकर 55531 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 119 रुपया सस्ता होकर 45467 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 90 रुपया सस्ता होकर 35465 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
और पढ़िए – ICICI Bank Special FD: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6 महीने और बढ़ी ये विशेष योजना, चेक करें ब्याज दर
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 2.69 डॉलर की नरमी के साथ 2,017.75 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 24.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56050, 24ct Gold : Rs. 61130, Silver Price : Rs. 76490
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55900, 24ct Gold : Rs. 60980, Silver Price : Rs. 76490
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55900, 24ct Gold : Rs. 60980, Silver Price : Rs. 76490
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56500, 24ct Gold : Rs. 61640, Silver Price : Rs. 80000
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55900, 24ct Gold : Rs. 60980, Silver Price : Rs. 80000
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55950, 24ct Gold : Rs. 61030, Silver Price : Rs. 80000
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55950, 24ct Gold : Rs. 61030, Silver Price : Rs. 80000
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55950, 24ct Gold : Rs. 61030, Silver Price : Rs. 76490
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55950, 24ct Gold : Rs. 61030, Silver Price : Rs. 76490
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55900, 24ct Gold : Rs. 60980, Silver Price : Rs. 76490
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55900, 24ct Gold : Rs. 60980, Silver Price : Rs. 80000
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56050, 24ct Gold : Rs. 61130, Silver Price : Rs. 76490
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56830, 24ct Gold : 59670, Silver Price : Rs. 80,000
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56830, 24ct Gold : 59670, Silver Price : Rs. 80,000
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56050, 24ct Gold : Rs. 61130, Silver Price : Rs. 76490
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55950, 24ct Gold : Rs. 61030, Silver Price : Rs. 76490
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56050, 24ct Gold : Rs. 61130, Silver Price : Rs. 76490
संबंधित खबरें
G7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
2 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
7 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
8 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
9 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
9 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
10 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
13 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
14 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
15 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines