Sasta Ghar Yojana: सरकार सस्ते घर की कई स्कीम लाती है। इन स्कीमों की संख्या दिवाली जैसे त्योहारों पर और अधिक हो जाती है। दिवाली पर हर साल सस्ते फ्लैट और घरों की स्कीम लाई जाती हैं। इस बार भी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) और आवास एवं विकास परिषद एक धमाकेदार स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है। इस स्कीम के तहत एक मंजिल के घर बनाकर दिए जाएंगे, जो सेमी फिनिश्ड कंडीशन में होंगे।
क्या है नई स्कीम?
आवास एवं विकास परिषद ने मंडोला आवासीय योजना लॉन्च करने का फैसला किया है। जिसको लेकर दिवाली से पहले ऐलान किया जा सकता है। इस योजना के तहत 1 मंजिल के मकान बनाए जाएंगे। जो सेमी फिनिश्ड कंडीशन में होंगे। अभी तक जीडीए बहुत सी फ्लैट की स्कीम लेकर आया है लेकिन ये मकान वाली योजना 30 साल के बाद आई है। पिछली योजनाओं का सफलता को देखते हुए इस योजना की सफलता की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme में मनी रिफंड का क्या है प्रोसेस? आपका पैसा आया या नहीं, ऐसे जानें
तीन वर्गों के लिए होगी ये योजना
प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि इतने साल बाद मकान की स्कीम निकालने की खास वजह है। पिछले कुछ सालों में लोगों की रुचि फ्लैटों के बजाय मकानों में ज्यादा दिखी है। इसी को देखते हुए सेक्टर 5 में 1 मंजिल के मकान बनाने का निर्णय लिया गया है। इस अच्छे काम की शुरुआत दीपावली के शुभ अवसर पर की जाएगी। आपको बता दें कि इस योजना में एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी तीनों वर्गों के लिए घर बनाए जाएंगे।
कब से शुरू होगा काम?
योजना के लॉन्च होने के बाद इसका काम फरवरी 2025 से शुरू कर दिया जाएगा। इसको पूरा करने का लक्ष्य 2030 तक का रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, इसके तहत 226 मकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भी लकी ड्रा का आयोजन कियाजाएगा। जिसको घर मिलेगा उसको किस्तों में पैसे जमा करने के लिए पांच साल का समय दिया जाएगा। इसकी कीमत क्षेत्रफल के आधार पर तय की जाएगी। जिसकी शुरुआत साढ़े 22 लाख रुपये से लेकर करीब 58 लाख रुपये तक रहने की संभावना है।
अगर इस योजना में तय मकानों की संख्या से ज्यादा आवेदन मिलते हैं तो इसके लिए लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा। अगर आवेदन संख्या से कम मिलते हैं तो मकानों का निर्माण उनके हिसाब से किया जाएगा। जिसके लिए डायरेक्ट चुनाव होगा। जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में लॉन्च होगी ‘सस्ते घर’ की स्कीम! योजना के लिए यमुना अथॉरिटी ने दिए प्लॉट
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
15 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
15 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
16 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
18 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
20 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
21 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
23 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines