Ganga Expressway: जनवरी में मेरठ से प्रयागराज का सफर सुहाना हो जाएगा. गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है. दिसंबर में ट्रायल रन करने की तैयारी चल रही है. ट्रायल से पहले एक्सपर्ट्स की टीम इंस्पेक्शन करके जरूरी सर्टिफिकेट जारी करेगी. इसके बाद ट्रायल रन की तारीख का ऐलान किया जाएगा.
जनवरी के दूसरे हफ्ते में इसे जनता को समर्पित किए जाने की उम्मीद है. एक्सप्रेसवे के तीसरे सेक्शन में उन्नाव-हल्द्वानी सेक्शन में सिर्फ दो परसेंट काम बाकी है. इसके अलावा, मेरठ-बदायूं सेक्शन समेत पूरा एक्सप्रेसवे ऑपरेशन के लिए तैयार है. मेरठ से प्रयागराज तक 594 km लंबे एक्सप्रेसवे में कुल 1498 बड़े स्ट्रक्चर हैं, जिनमें से 1497 पूरे हो चुके हैं.
कब हो सकता है इसका उद्घाटन?
मेरठ से बदायूं तक पहले सेक्टर में 129 km की लंबाई में कुल 322 बड़े स्ट्रक्चर शामिल हैं. सिंभावली समेत इन सभी पर काम पूरा हो चुका है. UPDA अधिकारियों के मुताबिक, दिसंबर में ट्रायल रन पूरे हो जाएंगे. फाइनल टेस्टिंग के बाद 15 जनवरी को प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे. एक्सप्रेसवे पर पांच जगहों पर फाइटर एयरक्राफ्ट लैंडिंग स्ट्रक्चर बनाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल इमरजेंसी में किया जा सकता है.
आने वाले साल में राज्य को गंगा एक्सप्रेसवे के रूप में प्रयागराज के लिए एक नया हाईवे मिलेगा. इस 594 km लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो चुका है. इससे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में तेजी आएगी.
संबंधित खबरें
RBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
24 mins agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
1 hr agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
2 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
3 hrs agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
3 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
3 hrs agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
19 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
20 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines