---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

1 अप्रैल से FASTag एनुअल पास होगा महंगा, अब चुकाने पड़ेंगे इतने पैसे; जानिए पूरी डिटेल

FASTag Price Hike: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag एनुअल पास की फीस बढ़ाने का फैसला किया है. 1 अप्रैल 2026 से इसकी कीमत 3,000 रुपये से बढ़कर 3,075 रुपये हो जाएगी. ये सुविधा प्राइवेट व्हीकल्स के लिए है और एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य रहती है.

---विज्ञापन---

देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने FASTag एनुअल पास की फीस बढ़ाने का फैसला किया है. नया प्राइस रेट 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. इसके बाद FASTag एनुअल पास लेने वाले व्हीकल मालिकों को पहले से ज्यादा रकम चुकानी होगी. NHAI के मुताबिक, FASTag एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है. यानी इस सुविधा का फायदा लेने के लिए अब वाहन मालिकों को 75 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. ये संशोधित शुल्क फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए लागू होगा.

ये भी पढ़ें: Toll Plaza New Rule: अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ! स‍िर्फ 340 रुपये में महीने भर करें अनलिमिटेड सफर; जानें किसे मिलेगा फायदा

---विज्ञापन---

किसे मिलेगा FASTag एनुअल पास का फायदा?

ये एनुअल पास सिर्फ नॉन कमर्शियल यानी निजी वाहनों के लिए उपलब्ध है. इसमें कार, जीप और वैन जैसे व्हीकल शामिल हैं. जिन वाहनों में वैध FASTag लगा है, वो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. इस पास के जरिए वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार टोल देने की परेशानी से बच सकते हैं. एक बार एनुअल पास लेने के बाद वाहन चालक पूरे साल या अधिकतम 200 बार टोल प्लाजा पार कर सकता है. इनमें से जो भी पहले पूरा होगा, उसी के आधार पर पास की वैलिडिटी खत्म हो जाएगी. NHAI ने बताया कि FASTag एनुअल पास की फीस में ये बढ़ोतरी नेशनल हाईवे फीस नियमों के तहत की गई है. सरकार हर साल इन दरों की समीक्षा करती है ताकि टोल प्रणाली और हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव को बेहतर बनाया जा सके.

क्यों बढ़ाई गई फीस?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, FASTag एनुअल पास की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. फिलहाल देशभर में 50 लाख से ज्यादा वाहन मालिक इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं. निजी वाहनों से होने वाले लगभग 28 प्रतिशत टोल लेनदेन अब इसी पास के जरिए हो रहे हैं. ये पास देश के करीब 1,150 टोल प्लाजा पर मान्य है, जो नेशनल हाईवे और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे नेटवर्क का हिस्सा हैं. हालांकि राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों के टोल प्लाजा पर ये सुविधा लागू नहीं होती. वाहन मालिक इस पास को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. इसके लिए Rajmarg Yatra ऐप या NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है. पेमेंट करने के बाद ये पास व्हीकल के मौजूदा FASTag पर कुछ ही घंटों में एक्टिव हो जाता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Expressway Rule: FASTag ब्‍लॉक हो जाए तो क्‍या करें? जान लें Short-cut रास्‍ता

First published on: Mar 15, 2026 08:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola