Toll Plaza New Rule: अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ! स‍िर्फ 340 रुपये में महीने भर करें अनलिमिटेड सफर; जानें किसे मिलेगा फायदा

खुशखबरी! टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोग अब मात्र 340 रुपये महीने में अनलिमिटेड सफर कर सकते हैं. जानें पास बनवाने की पूरी प्रक्रिया और पात्रता.

toll plaza new rule (1)

टोल प्‍लाजा के न‍ियमों में कुछ बदलाव हो रहे हैं

Toll Plaza New Rule Update: सड़क यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. अगर आप रोजाना काम के सिलसिले में या निजी कारणों से टोल प्लाजा (Toll Plaza) से गुजरते हैं और भारी भरकम टोल टैक्स से परेशान हैं, तो सरकार ने आपको एक शानदार राहत दी है. अब आप स‍िर्फ 340 रुपये प्रति माह में अनलिमिटेड टोल पास का लाभ उठाने को म‍िलेगा. जी हां, आपने ब‍िल्‍कुल सही पढ़ा है. दरअसल NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने स्थानीय निवासियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए एक खास लोकल मंथली पास (Local Monthly Pass) की सुविधा को और भी आसान बना दिया है. आइये जानते हैं क‍ि 340 रुपये में बनने वाला अनल‍िम‍िटेड टोल पास कैसे बनता है और इसका लाभ कौन उठा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 340 रुपये वाला अनलिमिटेड पास?

यह पास उन लोगों के लिए है जो किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं. साल 2025-26 के लिए इस पास की कीमत 340 रुपये प्रति महीना तय की गई है. बता दें क‍ि कीमतों में हर साल मामूली संशोधन होता है. एक बार यह पास बनवाने के बाद, आप उस विशेष टोल प्लाजा से पूरे महीने में जितनी बार चाहें, अपनी कार गुजार सकते हैं. आपसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा. अगर आप दिन में दो बार भी टोल पार करते हैं और एक तरफ का टोल 50 रुपये है, तो महीने का खर्च 3000 रुपये बैठता है. ऐसे में 340 रुपये का पास आपके हजारों रुपये बचा सकता है.

विज्ञापन

कौन उठा सकता है इसका लाभ?
इसका लाभ केवल वो ही आवेदक उठा सकते हैं, ज‍िनका घर उस टोल प्लाजा से 20 किमी की रेडियस के भीतर हो. यह भी बता दें क‍ि ये सुविधा केवल निजी वाहनों (White Number Plate) के लिए है. कमर्शियल गाड़ियों (पीली प्लेट) को इसका लाभ नहीं मिलता. इस पास का लाभ लेने के लिए आपकी गाड़ी पर एक्टिव FASTag भी लगा होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको इस स्‍कीम का लाभ नहीं म‍िल पाएगा.

विज्ञापन

पास बनवाने के लिए क‍िन डॉक्‍यूमेंट्स की जरूरत होगी?
अगर आप इस पास के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे:

वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC): गाड़ी आपके नाम या परिवार के सदस्य के नाम होनी चाहिए.
पते का प्रमाण (Address Proof): आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल, इससे ये साबित होगा कि आप 20 किमी के दायरे में रहते हैं.
FASTag आईडी: आपके वाहन का एक्टिव फास्टैग.

विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?
आप दो तरीकों से यह पास बनवा सकते हैं:

ऑनलाइन (IHMCL पोर्टल): आप IHMCL की वेबसाइट या अपने फास्टैग प्रोवाइडर बैंक के ऐप/वेबसाइट पर जाकर ‘Monthly Pass’ सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं. आप सीधे टोल प्लाजा के पास स्थित POS (Point of Sale) काउंटर पर जाकर दस्तावेज जमा कर तुरंत पास एक्टिवेट करवा सकते हैं.

विज्ञापन

एक और राहत: 10 सेकंड का नियम
याद रहे, अगर आप टोल पर 100 मीटर से लंबी लाइन में फंसे हैं या आपको टोल बूथ तक पहुंचने में बहुत समय लग रहा है, तो आप 10 सेकंड नियम के तहत बिना टोल दिए भी निकल सकते हैं. अगर पीली लाइन से पीछे गाड़ियां खड़ी हैं, तो ऐसा हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ