Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है. उनके जाने से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में शोक है बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा सवाल फिर उठ खड़ा हुआ है-आखिर सांसद पेंशन का हक किसे मिलेगा? पहली पत्नी प्रकाश कौर को या दूसरी पत्नी हेमा मालिनी को? यह सवाल सिर्फ रिश्तों का नहीं, बल्कि कानून का मुद्दा भी है. ऐसे में समझना जरूरी है कि कानून क्या कहता है और धर्मेंद्र के मामले में कौन-सी पत्नी कानूनी रूप से पेंशन पाने की हकदार है.
दूसरी शादी को लेकर विवाद क्यों?
धर्मेंद्र की पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर से हुई थी. बाद में उन्होंने हेमा मालिनी से विवाह किया. कहा जाता है कि दूसरी शादी कर पाने के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था, क्योंकि मुस्लिम पर्सनल लॉ में दूसरी शादी की अनुमति होती है. लेकिन हिंदू विवाह अधिनियम में पहली पत्नी के रहते बिना तलाक के दूसरा विवाह अवैध माना जाता है. इसलिए, कानूनी नजरिए से उनकी दूसरी शादी पर सवाल उठते रहे हैं.
कानून क्या कहता है?
भारत में सांसद पेंशन नियम काफी साफ हैं. यदि कोई सांसद बिना तलाक लिए दो शादियां करता है, तो कानून के अनुसार केवल पहली पत्नी को ही वैध जीवनसाथी माना जाता है. ऐसे में सांसद की मृत्यु के बाद पेंशन का अधिकार पहली पत्नी को ही मिलता है. दूसरी पत्नी को तब तक कोई हक नहीं होता, जब तक विवाह कानून के तहत वैध न हो.
क्या कभी दो पत्नियों को भी पेंशन मिलती है?
कई मामलों में ऐसा भी होता है कि किसी पुरुष ने पहली पत्नी से तलाक लेकर दूसरी शादी की होती है. ऐसे में दोनों विवाह कानूनी रूप से सही माने जाते हैं और पेंशन बराबर हिस्सों में बांटी जाती है. नियमों के अनुसार, यदि दोनों पत्नियां वैध हैं, तो पेंशन 50–50 प्रतिशत हिस्सों में बांटी जा सकती है. यदि किसी पत्नी का निधन हो जाए या वह पेंशन लेने की पात्र न रहे, तो उसका हिस्सा बच्चों को दे दिया जाता है.
धर्मेंद्र के मामले में क्या होगा?
धर्मेंद्र के परिवार को लेकर लोग हमेशा दो हिस्सों- प्रकाश कौर और हेमा मालिनी की चर्चा करते रहे हैं. हालांकि सामाजिक रूप से दोनों पत्नियां सबके सामने रही हैं, लेकिन कानून की नजर में धर्मेंद्र की पहली पत्नी ही वैध जीवनसाथी मानी जाती हैं. क्योंकि धर्मेंद्र ने पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया था. ऐसे में सांसद पेंशन का अधिकार केवल प्रकाश कौर को ही मिलने की संभावना है.
सांसद पेंशन के नियमों के मुताबिक, धर्मेंद्र की वैध पत्नी प्रकाश कौर ही इस पेंशन की हकदार होंगी.
ये भी पढ़ें- Dharmendra Family Tree: दो शादियां, 6 बच्चे और सितारों से भरा बड़ा परिवार, ये है धर्मेंद्र की फैमिली
संबंधित खबरें
2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
11 mins agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 hr agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
3 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
3 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
4 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
5 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
6 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
21 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
22 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines