हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ना धर्मेंद्र, ना बॉबी, ना सनी, ये शख्‍स है देओल पर‍िवार का सबसे धनी मेम्‍बर

बॉलीवुड के द‍िग्‍गज अभ‍िनेता धर्मेंद्र अब इस दुन‍िया में नहीं रहे. उनके पर‍िवार यानी देआल पर‍िवार के बहुत से सदस्‍य फ‍िल्‍मों में हैं, लेक‍िन इनमें से सबसे धनी कौन है? आइये जानते हैं.

विज्ञापन

Dharmendra Children Net Worth in 2025: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का आज देहांत हो गया. धर्मेंद्र उन अमर सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने करियर और परिवार दोनों के मामले में एक बड़ी विरासत बनाई है. उनके बच्चे स्पॉटलाइट में बड़े हुए हैं, लेकिन हर किसी ने सिनेमा और दूसरी जगहों पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

लेकिन एक सवाल उनके फैंस के मन में आता है क‍ि धर्मेंद्र के बच्चों में आज सबसे अमीर कौन है? आइये आपको बताते हैं क‍ि साल 2025 में उनकी नेट वर्थ के साथ-साथ फाइनेंस के मामले में कौन सबसे आगे है?

यह भी पढ़ें – ड्रीमगर्ल के प्यार में कुछ इस तरह गिरे कि दिल के आगे दुनिया की ना चली… ऐसी थी Dharmendra और हेमा मालिनी की लव स्टोरी

विज्ञापन

कौन है देओल पर‍िवार का सबसे धनी शख्‍स?
हालांक‍ि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉब देओल बॉर्डर, गदर, घायल, दामिनी, गुप्त, सोल्जर या बरसात जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वे देओल परिवार में सबसे अमीर व्‍यक्‍ति नहीं हैं.

जी हां, आपको ये जानकर ये हैरानी होगी क‍ि देओल पर‍िवार का जो सबसे धनी शख्‍स है, उसका नाम अभय देओल है. इकोनॉम‍िक्‍स टाइम की एक र‍िपोर्ट के अनुसार अभय देओल की नेटवर्थ, करीब 400 करोड़ रुपये है. ये रकम सनी देओल और बॉबी देओल की नेटवर्थ से तीन गुना ज्‍यादा बताई जाती है. लाइफस्टाइल एशिया और मीडियम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने स्क्रीन पर 14 फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद यह दौलत हासिल की है.

विज्ञापन

सनी देओल की नेटवर्थ कथित तौर पर 120 करोड़ रुपये है. बॉबी देओल की अनुमानित दौलत 70 करोड़ रुपये के आसपास है. कुल मिलाकर, सीनियर देओल की नेट वर्थ अभय की बताई गई दौलत से मेल नहीं खाती.

यह भी पढ़ें – धर्मेंद्र की पहली पत्नी कौन है? इन्हें कहा था धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी की पहली और असली हीरोइन

विज्ञापन

वैसे देखा जाए तो अभय देओल, सनी और बॉबी की तरह सक्‍सेसफुल नहीं है, फ‍िर भी ज्‍यादा अमीर है. तो अभय की कमाई होती कहां से है? आइये जानते हैं:

कहां से होती है अभय देओल की कमाई ?
अभय देओल, हर साल फ‍िल्‍मों से करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं. इसके अलावा वो द फैटी काउ रेस्‍टोरेंट चेन के को-फाउंडर हैं. उनकी एक प्रोडक्‍शन कंपनी भी है, ज‍िसका नाम फोरब‍िडन फ‍िल्‍म्‍स है.

विज्ञापन

इसके अलावा अभय देओल ने र‍ियल एस्‍टेट में भी अपना हाथ आजमा रखा है. मुंबई में उन्‍होंने 27 करोड़ का घर खरीदा है. मुंबई और पंजाब दोनों जगहों पर उनकी प्रोपर्टी हैं. गोवा में उनका एक ईको फ्रेंडली ग्‍लास हाउस भी है.

धर्मेंद्र और हेमा माल‍िनी की नेटवर्थ:
धर्मेंद्र की नेटवर्थ : कई र‍िपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र की नेटवर्थ लगभग 300 से 400 करोड़ रुपये थी.
हेमा माल‍िनी : साल 2024 के चुनावों में दिए हलफनामे के मुताबिक हेमा मालिनी की कुल संपत्ति 129 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola