Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Delhi-NCR में खत्म होगा जाम का जंजाल; दो नए एक्सप्रेसवे तैयार, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर!

दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अच्छी खबर. अगर आप भी दिल्ली के जाम और घंटों के सफर से परेशान रहते हैं, तो अब मुस्कुराने की बारी आपकी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विजन से तैयार दो शानदार एक्सप्रेसवे अब हकीकत बनने जा रहे हैं. जल्द ही दिल्ली से फरीदाबाद या देहरादून जाना किसी पिकनिक जैसा आसान होने वाला है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 6, 2026 14:02
द‍िल्‍ली एनसीआर को जल्‍दी ही जाम से मुक्‍त‍ि म‍िलने वाली है.

दिल्ली की सड़कों पर रहने वाले लाखों लोगों के लिए आज एक गुड न्यूज आई है. केंद्र सरकार दो ऐसे महा-प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी देने जा रही है, जो न केवल आपका समय बचाएंगे बल्कि आपकी जेब पर पड़ने वाले ईंधन (Fuel) के बोझ को भी कम करेंगे. दिल्ली और आसपास के शहरों के बीच रोजाना सफर करने वालों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है.

कौन से दो एक्‍सप्रेस हो रहे तैयार

दिल्ली-मुंबई लिंक रोड: फरीदाबाद-पलवल अब दूर नहीं!
अगर आप नोएडा, डीएनडी या साउथ दिल्ली से फरीदाबाद-पलवल की ओर जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. करीब 59 किलोमीटर लंबाई वाला यह लिंक रोड डीएनडी से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए पलवल की दिशा में सीधी कनेक्टिविटी देगा. अभी जहां फरीदाबाद पहुंचने में घंटों लग जाते हैं, इस रोड के बाद आप दिल्ली से फरीदाबाद महज 25 से 30 मिनट में पहुंच जाएंगे. बता दें क‍ि बल्लभगढ़ से सोहना के बीच का 26 किमी हिस्सा पहले ही खुल चुका है, बाकी भी जल्द शुरू होने वाला है.

---विज्ञापन---

Alert! 31 मार्च के बाद इनएक्टिव हो जाएगा आपका PPF और सुकन्या अकाउंट, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: उत्तर-पूर्वी दिल्ली का गेम चेंजर
उत्तर-पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और लोनी की तरफ जाने वाले लोग अक्सर शिव विहार या भोपुरा बॉर्डर के जाम में फंसकर रह जाते हैं. लेकिन अब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह 6-लेन एक्सप्रेसवे सब बदल देगा. यह अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होकर शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला और बागपत होते हुए देहरादून तक जाएगा. इसके शुरू होने से शामली और सहारनपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. संभावना है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे, क्योंकि यह प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो चुका है.

---विज्ञापन---

Sahara India Refund Update: सहारा का पैसा नहीं मिला? तुरंत करें ये काम, अब 10 लाख तक के क्लेम का है मौका!

इन सड़कों के शुरू होने से क्या बदलेगा?

  • ईंधन और पैसा: कम जाम यानी कम पेट्रोल का खर्च और आपकी बचत.
  • प्रदूषण में कमी: जब गाड़ियां जाम में खड़ी होकर धुआं नहीं छोड़ेंगी, तो दिल्ली की हवा में भी सुधार होगा.
  • एनसीआर का विस्तार: फरीदाबाद, लोनी और बागपत जैसे शहर दिल्ली के और करीब आ जाएंगे, जिससे वहां प्रॉपर्टी और बिजनेस में उछाल आएगा.

सफर होगा सुहाना
दिल्ली-एनसीआर अब एक स्मार्ट कनेक्टिविटी हब बनने की ओर अग्रसर है. इन दो एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा और लोगों को ऑफिस या घर पहुँचने के लिए घंटों पहले नहीं निकलना पड़ेगा.

First published on: Mar 06, 2026 02:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.