---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Sahara India Refund Update: सहारा का पैसा नहीं मिला? तुरंत करें ये काम, अब 10 लाख तक के क्लेम का है मौका!

सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. अगर आपका पैसा भी सहारा में फंसा हुआ है और आपने क्लेम किया था, लेकिन अभी तक बैंक खाते में रिफंड नहीं आया है, तो यहां आपके ल‍िए जरूरी अपडेट है:

---विज्ञापन---

सहारा इंडिया में अपनी मेहनत की कमाई जमा करने वाले लाखों निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार के CRCS पोर्टल ने अब उन लोगों के लिए री-सबमिशन (Resubmission) का रास्ता खोल दिया है जिनके आवेदन पहले किसी कमी (Deficiency) की वजह से रिजेक्ट या पेंडिंग कर दिए गए थे. बता दें क‍ि शुरुआत में रिफंड की सीमा कम थी, लेकिन अब पोर्टल पर 10 लाख रुपये तक के क्लेम किए जा सकते हैं. जिन निवेशकों के पास बड़ी राशि जमा है, वे अब पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.

क्लेम नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपको पोर्टल से मैसेज मिला है कि आपके आवेदन में कुछ कमियां हैं, तो आपको https://mocresubmit.crcs.gov.in/ पर जाना होगा. यहां आपको अपनी कमियों को ठीक करके दोबारा आवेदन करना है. एक बार री-सबमिट करने के बाद, 45 वर्किंग डेज के भीतर आपके दावे पर कार्रवाई की जाएगी.

---विज्ञापन---

Petrol Price Today: आज सुबह बदल गया पेट्रोल डीजल का भाव, जानें आपके शहर में क‍ितना है पेट्रोल का दाम

स्टेप-बाय-स्टेप: कैसे करें पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन?

---विज्ञापन---
  • पोर्टल पर जाकर ‘Depositor Registration’ पर क्लिक करें.
  • अपने आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक और आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • Get OTP पर क्लिक करें और ओटीपी दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • अब Depositor Login पर जाएं और आधार के आखिरी 4 अंक व मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद आपको अपनी सदस्यता संख्या (Membership Number), खाता संख्या और पासबुक/सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

आवेदन करने से पहले ये चीजें अपने पास जरूर रखें:

  • सदस्यता संख्या (Membership Number)
  • जमा खाता संख्या (Deposit Account Number)
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर (अनिवार्य)
  • जमा प्रमाण पत्र या पासबुक
  • पैन कार्ड: अगर आपका क्लेम 50000 या उससे अधिक है, तो पैन कार्ड अनिवार्य है.

भोपाल और हैदराबाद की सोसायटियों के लिए रसीद नंबर (Receipt Number) और लखनऊ व कोलकाता की सोसायटियों के लिए खाता संख्या (Account Number) देना अनिवार्य है.

---विज्ञापन---

मदद के लिए यहां संपर्क करें
अगर आपको फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार) संपर्क कर सकते हैं:

हेल्पडेस्क: 01120909044, 01120909045
कमेटी नंबर: 0522 6937100, 08069208210

---विज्ञापन---

अब तक 50,000 तक के पात्र दावों का भुगतान किया जा चुका है. यदि आपका पैसा अटका है, तो कमियों को सुधारने में देरी न करें. पोर्टल को धीरे-धीरे सभी के लिए खोला जा रहा है ताकि लोड मैनेज किया जा सके.

First published on: Mar 06, 2026 11:26 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola