एलीट मार्क के एक ह्यूमन रिसोर्स (HR) ने लिंक्डइन पर यह खबर शेयर की. उन्होंने लिखा कि एक सच्ची कार्य संस्कृति वह होती है जिसमें नियोक्ता हमेशा अपने कर्मचारियों की भलाई और जरूरतों को प्राथमिकता देता है. उन्होंने कहा कि एक खुश और संतुष्ट टीम कंपनी की सफलता की नींव होती है.
कंपनी की मानव संसाधन टीम को भी इस घोषणा की जानकारी नहीं थी, लेकिन कर्मचारियों को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी गई.
रजत ग्रोवर ने यह ईमेल काफी दिलचस्प अंदाज में लिखा था. उन्होंने कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ त्योहार का भरपूर आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया, चाहे वह घर की सफाई हो, मिठाइयां खाना हो, या शादी कब करोगे? जैसे पारंपरिक सवालों का सामना करना हो.
सीईओ ने मजाकिया अंदाज में सुझाव दिया कि वे इस दिवाली 2 किलो ज्यादा वजन, 10 गुना ज्यादा खुश और नई चुनौतियों के लिए तरोताजा होकर लौटें.