Chinese Rich Couple Lavish Wedding : रिलायंस इंस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बच्चों की शादी दुनियाभर में मिसाल बनी हैं। हाल ही में उनके छोटे बेटे आकाश की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी। क्रूज पर हुई इस सेरेमनी में दुनियाभर से मेहमान आए। इसमें खर्च हुई रकम भी चर्चा में रही। ऐसी ही एक शादी चीन में हुई है। शादी में खर्च की रकम को लेकर चीन के इस कपल को भारत का अंबानी कहा जा रहा है। शादी में शामिल हुई डाना वांग नाम की एक मेहमान ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
मेहमानों का उठाया सारा खर्चा
चीन के इस शख्स ने अपनी शादी में दुनियाभर से मेहमानों को बुलाया। इन मेहमानों को फ्लाइट से लाया गया और वापस भी फ्लाइट से भेजा गया। मेहमानों को 5 दिन के लिए लग्जरी 5 स्टार होटल में ठहराया गया। इनके आने-जाने और रुकने का पूरा खर्च शख्स की ओर से उठाया गया। यही नहीं, अगर मेहमान शहर में कहीं घूमने जाना चाहता है तो उसके लिए रोल्स रॉयस और बेंटले कार का इंतजाम किया गया था।
चीन में हुई महंगी शादी।
सजावट देख मेहमान हो गए मंत्रमुग्ध
जिस जगह शादी का आयोजन किया गया था, वहां की सजावट भी काफी शानदार थी। वहां कई तरह के झूमर लटकाए गए थे और तरह-तरह के फूलों से सजाया गया था। वांग ने कहा कि शादी में सजावट ऐसी की गई थी जैसे मानों की मैं यूराेप में हूं। शादी का सबसे बड़ा आश्चर्य मेहमानों को दिए लाल लिफाफे में छिपा था।
मेहमानों को दिए गए रुपये
जब भी हम किसी शादी में जाते हैं तो कपल को गिफ्ट के तौर पर कुछ न कुछ देते हैं। लेकिन इस शादी में मेहमानों से किसी भी प्रकार के पैसे या कोई भी गिफ्ट नहीं लिया गया, बल्कि मेहमानों को गिफ्ट दिया गया। गिफ्ट में तौर पर हर मेहमान को एक लाल लिफाफा दिया जिसमें 800 डॉलर (करीब 66,756 रुपये) थे। यही नहीं, हर टेबल पर लाल रंग की कुछ थैलियां थीं जिनमें अतिरिक्त पैसे रखे हुए थे। अगर किसी मेहमान को और पैसों की जरूरत है तो उसमें से ले सकता था।
एशिया के अमीरों की अलग ही बात
वांग ने शादी का यह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जो वायरल हो गया है। इस वीडियाे की शुरुआत में उन्होंने लिखा है, ‘वास्तविक जीवन में एशिया के अमीरों की शादी कुछ ऐसी होती है।’ इसमें एशिया के अमीरों को क्रेजी बताया गया है।
यह भी पढ़ें : ब्रिटानिया का एक प्लांट हुआ बंद, 1947 में हुआ था शुरू; जानें- क्या पड़ेगा आप पर असर?
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
4 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
6 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
8 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
9 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
10 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
10 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
11 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines