Blue Chip India Ord Penny Stock Return 1000% in 1 Year : शेयर मार्केट में निवेश करने वाले काफी लोग पेनी स्टॉक में भी निवेश करते हैं। इसका कारण है कि ये कम समय में अच्छा रिटर्न देते हैं। हालांकि इनमें जोखिम भी काफी होता है। ब्लू चिप इंडिया का पेनी स्टॉप पिछले 1 साल से धमाल मचा रहा है। इस स्टॉक ने एक साल में 1000 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने इसमें एक साल पहले 1 लाख रुपये निवेश किए होते तो इनकी कीमत इस समय 10 लाख रुपये हो चुकी होती। हालांकि इस स्टॉक में एक साल में काफी उतार-चढ़ाव रहा है, इसके बावजूद इसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसके शेयर की कीमत 30 पैसे थी। आज यह 3.30 रुपये हो गई है।
ऑल टाइम में किया निराश
अगर कंपनी की ऑल टाइम कीमत की बात करें तो इसने निराश किया है। इस कंपनी का शेयर नवंबर 2000 में आया था। उस समय इसकी कीमत 1.60 रुपये थी। अब 3.30 रुपये है। ऐसे में देखा जाए तो 24 साल में शेयर ने करीब 106 फीसदी ही रिटर्न दिया है। हालांकि यह अभी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है। इसका ऑल टाइम हाई 45 रुपये था जो सितंबर 2003 में था।
क्या हैं हैं पेनी स्टॉक
पेनी स्टॉक वे शेयर होते हैं जिनकी कीमत 10 रुपये से कम होती है। हालांकि कंपनी की मार्केट वैल्यू के हिसाब से इन्हें नैनो-कैप स्टॉक, माइक्रो-कैप स्टॉक और स्मॉल कैप स्टॉक भी कहा जाता है। साधारणत: पेनी स्टॉक ऐसी कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं जिनकी मार्केट वैल्यू 5 हजार करोड़ रुपये से कम होती है।
यह भी पढ़ें : IPO Listing : TBO Tek हुआ 55 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट, Aadhar Housing Finance ने किया निराश
पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिमभरा
- पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिमभरा माना जाता है। ऐसा इसलिए कि ये जिस तेजी के साथ चढ़ते हैं, उसी तेजी से गिर भी जाते हैं।
- कई बार इसमें निवेश की गई रकम 90 फीसदी से ज्यादा तक गिर जाती है। ऐसे में इनमें रकम इन्वेस्ट करने से पहले रिसर्च करें और कंपनी के बैकग्राउंड के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें।
- जिस कंपनी के पेनी स्टॉक में निवेश करने जा रहे हैं, उस कंपनी की वेबसाइट पर कंपनी की आर्थिक स्थिति देखें। अगर कंपनी की आर्थिक स्थिति सही है तभी रकम इन्वेस्ट करने के बारे में सोचें।
संबंधित खबरें
SBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
56 mins agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
4 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
7 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
7 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
8 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
21 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines