Bank Holidays in May: देशभर में अलग-अलग चरणों के साथ लोक सभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में चुनाव होने वाले राज्यों में बैंकों की भी छुट्टियां हैं। साप्ताहिक छुट्टी के अलावा कई जगहों पर लोकसभा चुनाव के कारण बैंकों की छुट्टियां हैं। बात करें मई महीने में होने वाली बैंकों की छुट्टियों की तो इस बार महीने की शुरुआत में ही कई दिन तक बैंक बंद रहे। जबकि, मई के अंतिम दिनों से पहले पड़े वाले सप्ताह यानी 20 मई से 26 मई तक सिर्फ 3 बैंक खुले रहेंगे। जबकि, चार दिन बैंकों की छुट्टी है। हालांकि, इनमें लगातार 2 दिन ही छुट्टियां हैं।
यहां 20 मई को बैंकों की छुट्टी
20 मई को लोकसभा चुनाव के 5वें चरण की वोटिंग है। इस दौरान आर्थिक राज्य मुंबई के अलावा बिहार के सीतामढी, सारण, मधुबनी, हजारीबाग, मुजफ्फरपुर, कोडरमा, हाजीपुर समेत झारखंड के चतरा के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बैंक बंद हैं जहां लोकसभा सीट के लिए वोटिंग चल रही है।
इस बार सिर्फ 3 दिन खुलेंगे बैंक
21 मई और 22 मई को देश के सभी बैंक खुले रहेंगे, लेकिन इसके बाद सीधा 24 मई को बैंक खुलेंगे। इस दौरान आप अपने बैंक जाकर किए जाने वाले कामों को निपटा सकते हैं। हालांकि, इसके बाद लगातार दो दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
23 मई को भी बंद रहेगा बैंक
देश भर के सभी बैंक 23 मई 2024 को भी बंद रहने वाले हैं। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 24 मई को बैंक खुलेंगे।
ये भी पढ़ें- फोन के पासवर्ड से भी बैंक खाते को खतरा!
लगातार दो दिन बैंकों की छुट्टी
25 मई और 26 मई 2024 को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। 25 मई को लोकसभा चुनाव की 6वीं वोटिंग है। इसके अलावा चौथा शनिवार भी है। इस अवसर पर देश भर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, 26 मई को रविवार होने के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
बैंक बंद होने पर भी निपटा सकेंगे काम
बैंक बंद होने के बाद भी आप बैंकिंग के कुछ काम को निपटा सकते हैं। ATM के माध्यम से कैश निकाल सकते हैं। जबकि, ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस के जरिए लेनदेन की प्रक्रिया की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar को 14 जून तक कर सकते हैं अपडेट!
संबंधित खबरें
WhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
35 mins agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
1 hr agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
1 hr ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
3 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
6 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines