Bank Holidays in April 2025: साल के चौथे महीने यानी अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है। अगर बैंक से संबंधित कोई काम इस महीने निपटाना है तो पहले ये जान लीजिए कि कब-कब बैंकों की छुट्टी होने वाली है। इस महीने खास दिनों की अगर बात करें तो रामनवमी, हनुमान जयंती, भीमराव अम्बेडकर जयंती आदि अवसर हैं और कई जगह बैंकों की छुट्टी भी है। आइए आपको बताते हैं कि अप्रैल में कितने दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे? कहां-कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी? आइए जानते हैं किस अवसर पर कब बैंक बंद रहेंगे?
1 अप्रैल को बैंक बंद
1 अप्रैल, मंगलवार को अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। इसके अलावा ये दिन कमर्शियल बैंकों का एनुअल इन्वेंटरी डे भी है जिस वजह से बैंकों की छुट्टी पूरे भारत में होती है। हालांकि, भारत के कुछ जगहों के बैंक खुले हुए हैं। हिमाचल प्रदेश, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और मिजोरम में बैंक बंद नहीं है।
साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बैंक बंद
अप्रैल महीने में 6 साप्ताहिक छुट्टियां हैं जिस वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी। पहले सप्ताह 6 अप्रैल, रविवार को है। इस दिन रामनवमी भी है और देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
10 अप्रैल को बैंक बंद या खुले?
10 अप्रैल गुरुवार को महावीर जयंती है। इस अवसर पर भारत के सभी राज्यों के बैंकों की छुट्टी है। 6 तारीख के बाद 10 अप्रैल को बैंक बंद है। इसके बाद कुछ जगहों पर लगातार 3 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी।
लगातार 3 दिन बैंक बंद!
- 12 अप्रैल शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी। महीने के दूसरे शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 13 अप्रैल रविवार को सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
- 14 अप्रैल सोमवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी। बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
15 और 16 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक
- 15 अप्रैल, मंगलवार को बोहाग बिहू के कारण चुनिंदा राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। अगरतला, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 16 अप्रैल, बुधवार को बोहाग बिहू के अवसर पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
18 से 30 अप्रैल तक कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी?
- 18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अप्रैल रविवार को सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
- 21 अप्रैल सोमवार को गरिया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 अप्रैल शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 29 अप्रैल मंगलवार को भगवान श्रीपरशुराम जयंती के अवसर में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 अप्रैल बुधवार को बसव जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- BSNL Recharge Plan: सिर्फ 1 रुपये प्रति GB मिल रहा है 251GB डेटा प्लान! 60 दिनों तक बिंदास चलाएं इंटरनेट
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
29 mins agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
1 hr agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
1 hr agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
2 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
4 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines