Bank Holiday: 18 नवंबर को बैंक बंद या खुले? RBI का अपडेट पढ़कर घर से निकलें

Bank Holidays: सोमवार को बैंक के काम से अगर घर से बाहर जाने की सोच रहे हैं तो एक बार RBI की हॉलिडे लिस्ट देख लें। अगर 18 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे तो इसकी क्या वजह है?

Bank Holiday

Bank Holiday

विज्ञापन

Bank Holidays: 18 नवंबर को कर्नाटक में कनकदास जयंती मनाई जाती है। जिसके चलते कर्नाटक में सभी प्राइवेट और पब्लिक बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंकों के अलावा इस दिन कर्नाटक में सभी स्कूल और सरकारी दफ्तरों में भी काम नहीं किया जाएगा। कनकदास जंयती को कर्नाटक के मुख्य त्योहारों में से एक माना जाता है। जानिए इसके अलावा देश में कहां-कहां पर बैंक बंद रहेंगे।

क्यों बंद रहेंगे बैंक?

सोमवार 18 नवंबर 2024 को कनकदास जयंती मनाई जाएगी। जिसके चलते कर्नाटक में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, बैंकों के अलावा स्कूल और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। इस त्योहार को हर साल महान संत और कवि कनकदास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कनकदास के विचारों, भक्ति और कन्नड़ साहित्य में उनके योगदान को याद किया जाता है।

विज्ञापन

Bank Holiday On 18 november

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

18 नवंबर के अलावा इस RBI ने महीने में 20 तारीख को चुनाव (Assembly General Election, 2024) के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 23 नवंबर को सेंग कुट्सनेम (Seng Kutsnem) के चलते कई जगह पर बैंक बंद रहेंगे। नवंबर महीने में 1, 2, 7, 8, 12, 13,15,18.20 और 23 तारीखों में बैंकों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसमें से 23 नवंबर को इस महीने का चौथा शनिवार रहेगा, वहीं 24 नवंबर को रविवार रहेगा, जिसकी वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी।

दिसंबर में छुट्टियों की लिस्ट

1 दिसंबर 2024 को विश्व एड्स दिवस पर बैंक बंद, 3 दिसंबर 2024 को सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व पर गोवा में बैंक बंद, 8 दिसंबर 2024 को रविवार के मौके पर बैकों में काम नहीं होगा। 10 दिसंबर 2024 को मानव अधिकार दिवस के मौके पर बैंकों में अवकाश रहेगा, इसके अलावा 11 दिसंबर 2024 यूनिसेफ जन्मदिन के मौके पर बैंकों में छुट्टी, 14 दिसंबर 2024 दूसरा शनिवार और 15 दिसंबर 2024 रविवार साप्ताहिक छुट्टी रहती है। इसके अलावा दिसंबर में 18, 19, 22, 24, 25, 26, 28, 29, 30 और 31 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे। दिसंबर महीने में देशभर के अलग अलग हिस्सों में कुल क17 दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ