Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Bank Holiday Alert: आज 14 फरवरी को बैंक खुलेंगे या नहीं? जानें सटीक जवाब

अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई काम जैसे नया अकाउंट खुलवाना, केवाईसी (KYC) या लोन के लिए बैंक मैनेजर से मिलने का प्लान बना रहे हैं, तो रुकिए! घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 14, 2026 08:03
आज बैंक बंद हैं क्‍योंक‍ि आज दूसरा शन‍िवार है.

Is Bank Open Today: शन‍िवार और क‍िसी भी छोटे बड़े तीज त्‍योहार के द‍िन लोग अक्‍सर कंफ्यूज रहते हैं क‍ि बैंकों में छुट्टी है या कामकाज होगा. आज शन‍िवार है और लोग इस बारे में जानना चाहते हैं क‍ि आज 14 फरवरी को बैंक खुले हैं या बंद? इस का सीधा जवाब है— आज देश भर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. क्‍योंक‍ि आज 14 फरवरी है और यह फरवरी महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए आज बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसके बाद कल रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे.

100 और 500 रुपये के नोट बदल गए? RBI ले आया नया अपडेट; क्‍या बेकार हो जाएंगे पुराने नोट

---विज्ञापन---

छुट्टी के दिन कैसे निपटायें जरूरी काम?

भले ही बैंक की शाखाएं बंद हैं, लेकिन डिजिटल युग में आपके कई काम रुकेंगे नहीं:

कैश के लिए: एटीएम (ATM) हमेशा की तरह चालू रहेंगे.

---विज्ञापन---

पेमेंट के लिए: UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए आप ट्रांजेक्शन कर सकते हैं.

फंड ट्रांसफर: NEFT, RTGS और IMPS की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी.

RBI New Rules: बैंक स्‍टाफ नहीं कर पाएंगे अब ये काम, RBI ने जारी की नई गाइडलाइन्‍स

फरवरी 2026: डायरी में नोट कर लें बैंक की ये छुट्टियां
अगर आप अगले हफ्ते या इस महीने के आखिर में बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो इन तारीखों का ध्यान रखें:

14 फरवरी (आज): दूसरा शनिवार (बंद)

15 फरवरी (कल): रविवार और महाशिवरात्रि (देश भर में बंद)

22 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

28 फरवरी: चौथा शनिवार (बैंक बंद रहेंगे)

काम की बात:
अगर आपका काम बैंक जाए बिना नहीं हो सकता, तो अब आपको सोमवार (16 फरवरी) तक का इंतजार करना होगा. लंबी कतारों से बचने के लिए सोमवार को सुबह जल्दी बैंक पहुंचने की कोशिश करें.

First published on: Feb 14, 2026 08:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.