Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश दुर्घटना पर गौतम अडानी ने क्या कहा?

गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। इस भयानक हादसे पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच देश के उद्योगपति गौतम अडानी ने(Gautam Adani) ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 13, 2025 08:29

Air India plane crash Gautam Adani Reaction: गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। प्लेन के क्रैश होते ही  इसमें भयंकर आग लग गई। आपको बता दें कि यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भी इस बात कि पुष्टि की है कि प्लेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने से ठीक पहले पायलट ने मेडे कॉल जारी किया था। फ्लाइट  में 242 यात्री सवार थे। इस भयानक हादसे पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच देश के उद्योगपति गौतम अडानी ने(Gautam Adani) ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

X अकाउंट पर गौतम अडानी की प्रतिक्रिया

---विज्ञापन---

अपने X अकाउंट पर गौतम अडानी ने लिखा, हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 की त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अकल्पनीय क्षति झेली है। हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ज़मीन पर मौजूद परिवारों को पूरा समर्थन दे रहे हैं। अडानी समूह ने आश्वासन दिया कि वह एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चल रहे बचाव और राहत कार्यों में पूरा समर्थन कर रहे हैं।

विजय माल्या ने जताया दुख

---विज्ञापन---

इस घटना पर विजय माल्या ने भी अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘एयर इंडिया 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर बहुत दुःख हुआ। परिवारों और उनके प्रियजनों के लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।’

एयर इंडिया के अध्यक्ष ने दिया बयान

इस हादसे पर एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने भी इस हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के चचेरे भाई की मौत, प्लेन में थे को-पायलट

First published on: Jun 13, 2025 08:29 AM

संबंधित खबरें