जमीन के बदले मिले Rs 15 करोड़, किसान ने खरीदा हेलीकॉप्टर; अब दोस्तों के साथ थाईलैंड जाने की तैयारी

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का भव्य उद्घाटन होते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की किस्मत ऐसी चमकी है कि इसकी चर्चा अब देशभर में हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार (28 मार्च 2026) को एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही भूमि अधिग्रहण से मालामाल हुए किसानों की दिलचस्प कहानियां सामने आने लगी हैं।

Farmer_20260328_172307_0000.jpg

क‍िसान ने खरीदा हेलीकॉप्‍टर

जेवर/नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिल्ली-एनसीआर को एक बड़ी सौगात दी। लेकिन इस विकास की सबसे दिलचस्प तस्वीर एयरपोर्ट के आसपास के गांवों से आ रही है, जहां भूमि अधिग्रहण के मुआवजे ने किसानों की जीवनशैली को पूरी तरह बदल दिया है।

विज्ञापन

15 करोड़ रुपये और हेलीकॉप्टर का शौक

सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में किशोरपुर और आसपास के गांवों के किसानों के शौक चर्चा का विषय बने हुए हैं। एयरपोर्ट निर्माण में लगे एक उप-ठेकेदार के अनुसार, एक स्थानीय किसान को उसकी जमीन के बदले लगभग 15 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। दावा किया जा रहा है कि इस राशि से किसान ने न केवल अपने शौक पूरे किए बल्कि एक हेलीकॉप्टर भी खरीदा है। इतना ही नहीं, यह किसान अब अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड की सैर पर जाने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

फर्श से अर्श तक: अजय बेनीवाल की कहानी
दैन‍िक जागरण की एक र‍िपोर्ट के अनुसार बदलाव की एक और मिसाल अजय बेनीवाल हैं। अजय बताते हैं कि पहले वे क्षेत्र के सबसे गरीब लोगों में से एक थे, लेकिन एयरपोर्ट प्रोजेक्ट ने उनके दिन बदल दिए। आज वे एयरपोर्ट साइट पर मजदूरों के लिए एक छोटी सर्विस चलाकर हर महीने ₹60,000 कमा रहे हैं। यहां मजदूर काम पर जाते समय अपना हेलमेट और चाबियां सुरक्षित जमा करते हैं।

रियल एस्टेट में सुनामी जैसा उछाल
एयरपोर्ट की शुरुआत के साथ ही आसपास की जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए इंक्वायरी में 75% और रिहायशी के लिए 56% की बढ़ोतरी हुई है। नोएडा के माइक्रो-मार्केट्स ने पिछले कुछ समय में 5 गुना तक रिटर्न दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर प्लॉट की कीमतों में 536% और अपार्टमेंट की कीमतों में 158% का भारी उछाल दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

70 मिलियन यात्रियों का लक्ष्य
पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत तैयार यह एयरपोर्ट पहले चरण में सालाना 12 मिलियन यात्रियों को हैंडल करेगा। भविष्य में इसका विस्तार 70 मिलियन यात्रियों तक किया जाएगा, जिससे दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट का बोझ काफी कम होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ