Adani Share: शेयर बाजार से एक बार फिर खुशखबरी आई। निवेशक खूब मालामाल हुए। बुधवार को निवेशकों ने अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखाई। जिससे अडानी के एमकैप में 1.2 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। अडानी समूह के अनुसार, शेयर खरीदने में दिख रहे उत्साह की वजह से एक ही कारोबारी सत्र में समूह का बाजार पूंजीकरण 1.2 लाख करोड़ रुपये या 10% बढ़ गया।
अडानी पावर और अडानी टोटल गैस में अपर सर्किट
गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और विनीत जैन के खिलाफ आईं रिपोर्टों को स्पष्ट करने के बाद अडानी समूह के शेयरों में खूब निवेश हुआ। इनमें पिछले कुछ दिनों में गिरावट आई थी। अडानी समूह की दो कंपनियों- अडानी पावर और अडानी टोटल गैस में 20% का अपर सर्किट लगा। जबकि समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज सहित समूह की अन्य कंपनियों के शेयर पिछले दिन के बंद के मुकाबले 11.6% अधिक पर बंद हुए। अडानी समूह की अन्य प्रमुख कंपनियां- अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस भी 10% की अपर सर्किट सीमा पर बंद हुईं। वहीं भारत की सबसे बड़ी बंदरगाह कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड के शेयर 5.9% ज्यादा पर बंद हुए।
अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा
समूह के सीमेंट कारोबार अंबुजा और एसीसी के शेयर 4.55% और 4.05% पर बंद हुए। बता दें कि अडानी समूह की कुल 11 लिस्टेड कंपनियां हैं। इनमें ऊर्जा और बिजली क्षेत्र, परिवहन और रसद क्षेत्र और धातु और सामग्री क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं।हाल के दिनों में अडानी समूह ने भारत के लिए कुछ पदचिह्न बनाने और अमेरिका और चीन के साथ सीधे प्रतिस्पर्धा करने के लिए इजराइल, अफ्रीका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देशों में कदम रखा है। हालांकि, समूह को लगातार निशाना बनाया गया है, जिसमें हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा अभियोग भी शामिल है।
एमकैप में बढ़ोतरी
बुधवार को मुकुल रोहतगी और राम जेठमलानी सहित जाने-माने वकीलों ने यह स्पष्ट किया कि अडानी समूह या उसके किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। इस रिपोर्ट के बाद अडानी के एमकैप में 10% की बढ़ोतरी हुई। यह एक दिन में 1.2 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया।
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
3 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
3 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
8 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
9 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
10 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
10 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
11 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
12 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
12 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines