हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1 अरब डॉलर की डील से बदलेगी मुंबई एयरपोर्ट की सूरत, क्या है अडाणी का मेगा प्लान?

Adani Airports: भारत में निवेश के ढांचे को नया चेहरा देने के लिए अडाणी ने अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड (AAHL) की मदद से 1 बिलियन यूएसडी का फाइनेंसिंग प्रोजेक्ट प्राप्त किया है। इससे मुंबई के एयरपोर्ट्स को 1 बिलियन का इंवेस्टमेंट मिलेगी, जो यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सूरत को बदल सकता है।

विज्ञापन

Adani Airports: भारत के एयरपोर्ट्स को नया और आधुनिक चेहरा देने के लिए अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स की सहायक कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने विकास और मॉडर्नाइजेशन के लिए 1 बिलियन यूएस डॉलर की फंडिंग प्राप्त की है। दरअसल, यह डील एक बड़ी निजी इंवेस्टमेंट कंपनी के साथ की गई है। इस डील से न सिर्फ भारत का विकास होगा बल्कि भारत के हवाई अड्डों का भी वैश्विक स्तर पर विकास होगा। इससे विदेशी निवेशकों में भारतीय लोगों के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।

डील क्या है?

अडाणी एंटरप्राइजेज के हवाई अड्डा प्रभाग, अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स को इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक संघ से 750 मिलियन डॉलर का निवेश प्राप्त हुआ था। ये साल 2029 के जुलाई तक मैच्योर होगा। इसके अलावा, 250 मिलियन डॉलर जुटाने का विकल्प भी मिला है, जिसकी कुल राशि 1 बिलियन यूएसडी है। इस फंडिंग का मुख्य उपयोग मुंबई एयरपोर्ट के रिन्यूअल में ही इस्तेमाल  किया जाएगा।

किसने किया निवेश?

इस प्रोजेक्ट के लिए अपोलो मैनेजड फंड्स ने फाइनेंसिंग को लीड किया है। इसके अलावा अन्य वैश्विक कंपनियां जैसे ब्लैकरॉक (BlackRock) और स्टैंडर्ड चार्टर्ड (Standard Chartered) ने भी निवेश कर अपनी भागीदारी दी है।

विज्ञापन

क्या लाभ होंगे?

अडाणी ग्रुप के इस मॉड्यूल से मुंबई एयरपोर्ट को सिर्फ ट्रैवल हब नहीं बल्कि एरो-ट्रॉपोलिस में बदलना होता है। इस विजन की मदद से पैसेंजर और कार्गो फैसिलिटीज़ और कमर्शियल और रेजिडेंशियल जोन को भी विकसित करना है।

पर्यावरण के लिए प्रतिबद्धता

इस डील में सभी पॉइंट्स के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता भी इन्वेस्टर्स को आकर्षित करने में भी अहम रहा है। फाइनेंसिंग प्रोसेस में जीरो एमिशन की दिशा को भी बढ़ावा देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

क्या है उद्देश्य?

  • इस डील की मदद से मुंबई एयरपोर्ट को स्मार्ट, ग्रीन और फ्यूचर रेडी एयरपोर्ट में तब्दील करना है।
  • भारत को वैश्विक एविएशन हब में बदलने की दिशा में यह एक बड़ा बहुमूल्य और अहम कदम है।

ये भी पढ़ें- अडाणी ग्रुप ने शुरू किया भारत का पहला ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, कम होगी विदेशी ईंधन पर निर्भरता

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola