7th Pay Commission Latest News : करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मीडिया में आ रही खबरें के मुताबिक केंद्र सरकार अगले महीने यानी सितंबर में कभी भी इनके डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।
केंद्रीय कर्मचारियों के 1 जुलाई 2023 से लागू होने वाला महंगाई भत्ते (DA Hike) को लेकर और एक गुड न्यूज है। मीडिया में डीए हाईक में 3 फीसदी की बढ़तरी की खबरों पर AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से विराम लगता दिख रहा है। AICPI इंडेक्स के नंबर्स से साफ है कि लगातार तीसरी बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी होगी।
दरअसल केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का फैसला श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI इंडेक्स के आकड़े के आधार पर करती है और AICPI इंडेक्स के आकड़े से हिसाब से इसमें 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी
दरअसल केंद्र सरकार AICPI इंडेक्स के नंबर के आधार पर डीए और डीआर का साल दो बार जनवरी और जुलाई के महीने में समीक्षा और बढ़ोतरी करती है। AICPI इंडेक्स के नंबर पर गौर करें तो जनवरी में यह 132.8, फरवरी में 132.7, मार्च में 133.3, अप्रैल में 134.2, मई में 134.7 और जून यह 136.4 अंकों के स्तर पर था। वहीं जून में डीए (DA Hike) स्कोर बढ़कर 46.24 फीसदी के स्तर पर रहा। इसके आधार पर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में लगातार तीसरी बार 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है और यह 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो सकता है।
डीए में इसबार कितनी बढ़ोतरी होगी यह सरकार के आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ हो पाएगा। क्योंकि सरकार का फैसला अंतिम होता है। लिहाजा जब तक डीए हाइक को केंद्रीय कैबिनेट की हरी झंडी नहीं मिल जाति तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
यह भी पढ़ें- PM Kisan 15th Installment: हर चार महीने बाद 2000 रुपये दे रहे हैं मोदी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर महंगाई भत्ते में इसबार 4 फीसदी की होता है तो यह बढ़कर 46 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच जाएगा। इसके केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सालाना 8,000 रुपये से 27000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
और पढ़िए –बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
6 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines