People Who Became Millionaires Overnight Due To Bank Mistake: क्या हो अगर आपने बैंक अकाउंट में अचानक से अरबों या करोड़ों रुपये आ जाएं। इस तरह की घटनाएं सुनने में मिल जाती है। लेकिन अचानक से बैंक अकाउंट में करोड़ों-अरबों रुपये आने से कोई भी परेशान हो सकता है। पांच ऐसे मामले जिसमें दिहाड़ी मजूदर से लेकर टैक्सी ड्राइवर के बैंक अकाउंट में करोड़ों-अरबों रुपये आ गए। हालांकि बाद में वजह बताकर उनसे रकम वापस ले ली गई।
1.यूपी के शिवप्रसाद के खाते में आएं अरबों रुपए
यूपी के रहने वाले शिवप्रसाद के खाते में अचानक से अरबों रुपए आ गये। जिसके बाद शिवप्रसाद ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। शिवप्रसाद ने पुलिस को बताया, कि 2019 में उसका पैन कार्ड गुम हो गया था। किसी ने जालसाजी कर उसके नाम से बैंक खाता खोल लिया था। खाते की डिटेल निकालकर मामले की सीनियर ऑफिसर्स से भी शिकायत की। जिसके बाद शिवप्रसाद के खाते में आई रकम वापस ले ली गई।
2.टैक्सी ड्राइवर के खाते में आएं करोड़ो रुपए
कुछ समय पहले तमिलनाडु के रहने वाले एक टैक्सी ड्राइवर के बैंक अकाउंट में 9000 करोड़ रुपए क्रेडिट हो गए। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें 9 सितंबर के दिन करीब दोपहर 3 बजे खाते में पैसों के क्रेडिट होने का मैसेज आया था।
हालांकि, बाद में बैंक द्वारा टैक्सी ड्राइवर राजकुमार से उन पैसों को वापस ले लिया गया। बैंक जाकर पूछताछ करने पर बताया कि गलती से राजकुमार के अकाउंट में रुपए ट्रांसफर हो गये थे।
3.चेन्नई में रहने वाले युवक के खाते में आए थे 753 करोड
करनकोविल के रहने वाले मुहम्मद इदरीस तेनामापेट में एक मेडिकल दुकान में काम करते हैं। उनको एसएमएस के जरिए पता चला कि उसका बैंक बैलेंस 753 करोड़ रुपये हो गया है। 7 अक्टूबर को उन्होंने अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 2000 रुपये भेजे थे।
इदरीस ने मामले की सूचना बैंक में दी। बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से रुपएं ट्रांसफर हो गए थे।
4.हरियाणा के मजदूर के अकाउंट में आए 200 करोड़
मामला हरियाणा के दादरी जिला स्थित गांव बेरला गांव का है, पिछले सितंबर महीने में हरियाणा के एक मजदूर के बैंक खाते(यस बैंक ) में 200 करोड़ रुपए आ गए थे। हालांकि, इस राशि को होल्ड कर दिया गया था। बाद में खाता फ्रीज कर रकम वापस ले ली थी।
5.अचानक से खाते में आए 756 करोड़ रुपये
कुछ समय पहले घटना चेन्नई के तंजावुर के निवासी गणेशन के बैंक खाते में अचानक से 756 करोड़ रुपये आ गये, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बैंक वालों को दी। जिसके बाद बैंक ने अपनी गलती मानते हुए उनके खाते से पैसे वापस निकाल लिये। बैंक ने बताया कि टेक्निकल इश्यू के कारण यह सब हुआ था।
संबंधित खबरें
धीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 mins agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
2 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
3 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
3 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
4 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
5 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
6 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
9 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
9 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines