हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कोहरे ने ढाया कहर, 24 ट्रेनें रद्द, 41 उड़ानें हुईं लेट; बिहार-दिल्ली और हरियाणा वाले ध्‍यान दें

कोहरे के कारण रेलवे और हवाई यात्र‍ियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घने कोहरे की वजह से रेलवे ने जहां 24 ट्रेनों को द‍िसंबर से फरवरी के बीच कैंसल कर द‍िया है, वहीं फ्लाइट्स भी लेट हो रही हैं.

विज्ञापन

Train Cancelled: सर्दी के मौसम ने दस्‍तक दे दी है और कोहरे का कहर द‍िखना शुरू भी हो गया है. भारतीय रेलवे ने कोहरे के कारण 24 ट्रेनों को द‍िसंबर से फरवरी के बीच रद्द कर द‍िया है. वहीं कुछ ट्रेनों के फेरों को कम कर द‍िया गया है. जबक‍ि कुछ ट्रेनें देर से चल रही हैं.

जो ट्रेनें रद्द की गई हैं, उससे ब‍िहार, यूपी, द‍िल्‍ली और हर‍ियाणा के यात्री सबसे ज्‍यादा प्रभाव‍ित होंगे. बता दें क‍ि ट्रेनें 1 द‍िसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी.

Trains Cancelled: 3 महीने के लिए कैंसिल हुईं ये 24 ट्रेनें, दिल्‍ली, यूपी, बिहार वाले जरूर देख लें List

विज्ञापन

कोहरे का असर स‍िर्फ ट्रेनों पर ही नहीं है. हवाई उड़ानों पर भी इसका असर द‍िख रहा है. आज सुबह कोहरे के कारण 41 फ्लाइटों ने देर से उड़ान भरी है. यात्र‍ियों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बेंगलुरु में 41 उड़ानें लेट
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BLR एयरपोर्ट) पर गुरुवार सुबह फ्लाइट ऑपरेशन पर घने कोहरे का काफी असर पड़ा. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई और सुबह 5:30 बजे से कम से कम 41 फ्लाइट लेट हो गईं.

विज्ञापन

हालांक‍ि शहर में सुबह हल्की बारिश हुई, लेकिन इंडियन मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कोई खराब मौसम की चेतावनी जारी नहीं की है. लगातार कोहरे और नीचे बादलों की वजह से एयरक्राफ्ट की आवाजाही के लिए मुश्किल हालात बने हुए हैं, जिससे सुबह के समय दिक्कतें आईं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola