हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

90 के दशक में युवाओं को दीवाना करने वाली Yamaha RX100 का बदला रंग रूप, अब पहले से ज्यादा दमदार

विज्ञापन
yamaha rx100 new model

New Yamaha RX100: भारतीय बाजार में 90 के दशक में Yamaha RX100 की तूती बोलती थी। यह उस समय की अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल थी। उस दौर कर हर युवा दिल इसे चलाने के लिए धड़कता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब इस बाइक को रीलॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस पर काम कर रही है। लेकिन इस बार इसे पहले से भी अधिक पावरफुल इंजन 150 cc या 200 cc में उतारा जाएगा।

बटन स्टार्ट, एबीएस ब्रेक और एलॉय व्हील जैसे नए फीचर्स होंगे 

जानकारी के मुताबिक Yamaha RX100 को साल 1996 में बंद किया गया था। बाइक लवर्स आज तक इस बाइक के दीवाने हैं। कंपनी ने इसे ही ध्यान में रखते हुए इसके डिजिटल वर्जन को लाने की योजना बनाई है। कंपनी के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने मीडिया में कहा है कि अब इस बाइक को दमदार इंजन और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। इस बाइक को 1985 में लॉन्च किया गया था। पहले यह केवल किक स्टार्ट में आती थी। लेकिन अब इसे बटन और किक स्टार्ट दोनों, एबीएस ब्रेक होगा, एलॉय व्हील के साथ लाया जाएगा।

और पढ़िए –Mahindra Bolero Neo Plus: अब भूल जाओगे फॉर्च्यूनर और इनोवा, मार्केट में धमाका करने आ गई यह कार

विज्ञापन

yamaha rx100 new model (1)

इन फीचर्स के कारण थी युवाओं की पहली पसंद 

Yamaha RX100 अपने स्लीक डिजाइन, दमदार साउंड और जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जानी जाती थी। नए वर्जन में इसे BS6 इंजन के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इसमें गोल लाइट लाइट होंगी। फिलहाल कंपनी ने इसके माइलेज, प्राइस और फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है। पहले इसका का इंजन Air-Cooled, Single-Cylinder था। यह 7 Port Torque जनरेट करती थी। एक सिलेंडर के साथ इसमें 11 PS और 7500 rpm की क्षमता थी। उस समय यह बाइक 10.39 Nm का टॉर्क की क्षमता रखती थी। इसमें फ्रंट और बैक दोनों ड्रम ब्रेक थे और इसकी टंकी में 10 लीटर पेट्रोल रखने की क्षमता थी।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola