---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Mahindra Bolero Neo Plus: अब भूल जाओगे फॉर्च्यूनर और इनोवा, मार्केट में धमाका करने आ गई यह कार

Mahindra Bolero Neo Plus: महिंद्रा इंडियन मार्केट में धमाका करने वाला है। जल्द ही वह अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बोलेरो का नया वर्जन Mahindra Bolero Neo Plus बाजार में उतारेगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन पिछले […]

---विज्ञापन---

Mahindra Bolero Neo Plus: महिंद्रा इंडियन मार्केट में धमाका करने वाला है। जल्द ही वह अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बोलेरो का नया वर्जन Mahindra Bolero Neo Plus बाजार में उतारेगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन पिछले कुछ माह में कई मौकों पर सड़क पर इसकी टेस्टिंग होते हुए कार की एक झलक दिखी है।

9 सीटर कार होगी और पावरपुल डीजल इंजन  

Mahindra Bolero Neo Plus की सबसे बड़ी खासियत है कि यह लॉन्ग रूट 9 सीटर कार है। इसका व्हीलबेस पुरानी बोलेरो से थोड़ा बड़ा है। हालांकि बाहर से देखने में आप इसके अंदर के साइज का अंदाजा नहीं लगा सकते। लेकिन सफर में आराम व लग्जरी में यह कार इनोवा को भी टक्कर देगी।

---विज्ञापन---

2.2L 4-सिलेंडर डीजल इंजन होगा

फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई भी जानकारी लीक नहीं की है। वहीं, मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार इसमें 2.2L 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया जा सकता है। जो एक बड़ा इंजन है। जिससे 9 सवारियों और एक भारी बॉडी-ऑन-फ़्रेम वाहन को खींचने में मदद मिलेगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Yulu ने लॉन्च की दो जबरदस्त इलेक्ट्रिक बाइक, ऐप से कर सकेंगे लॉक और पार्क!

---विज्ञापन---

10 लाख होगी शुरूआती कीमत 

इसका टर्बो डीजल इंजन वर्जन भी आएगा। बता दें काफी समय से मीडियो रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि महिंद्रा थार का भी लंबा व्हीलबेस वर्जन आने की योजना है। लेकिन इससे पहले Mahindra Bolero Neo Plus इंडियन मार्केट में बिजली गिराने को तैयार है। इस SUV की शुरूआती कीमत 10 लाख एक्स शोरुम होने का अनुमान है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2023 08:27 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola