हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विंडशील्ड पर जलती लाइट बताएगी सेल्फ ड्राइव मोड पर है कार, Watch Video 

BMW vision next 100 details in hindi: कार में नेक्स्ट लेवल एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम है। इसका फ्रंट लुक बेहद स्टाइलिश बनाया गया है।

विज्ञापन
BMW vision next 100

BMW vision next 100 details in hindi: बाजार में कई फ्यूचरिस्टिक गाड़ियां तैयार की जा रही हैं। इनमें लग्जरी के साथ कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने इसी के मद्देनजर अपनी नई कार BMW vision next 100 कॉन्सेप्ट वर्जन तैयार किया है। यह प्रोडक्शन वर्जन नहीं है इसलिए यह बिक्री के लिए नहीं है। लेकिन कंपनी की भविष्य में मिलने वाली कारों की इसमें झलक दिखलाई गई है। हाल ही में इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें वीडियो  

BMW की बैजिंग वाला बटन दबाना है

वायरल वीडियो में कारकी लुक बेहद शानदार है। कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों लुक्स में इसे न्यू जनरेशन कार बनता है। कार में सेल्फ ड्राइविंग मोड़ है। वीडियो के अनुसार जिसे स्टार्ट करने के लिए आपको स्टीयरिंग के बीच में दिए बटन को पुश करना होगा। वीडियो में दिख रहा है कि जब BMW के बैजिंग वाले इस बटन को दबाते हैं तो स्टीयरिंग सीट के डैशबोर्ड में बनी जगह पर अंदर चला जाता है। वहीं, स्टीयरिंग अंदर जाने के तुरंत बाद विंडशील्ड पर पर्पल रंग की लाइट जल जाती है। यह लाइट सड़क पर पैदलयात्रियों के लिए यह इंडीकेशन है कि कार अब सेल्फ ड्राइविंग मोड पर है।

विज्ञापन

अलर्ट के दौरान डैशबोर्ड पर जलती हैं लाइट 

कार के इंटीरियर को बेहद हाई क्लास लुक दिया गया है, जिससे यह एलीट लुक देती है। कार में सेफ्टी का बेहद नेक्स्ट लेवल एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम ऐसी चीजों को भापकर अलर्ट जारी करता है जिसे हम कार चलाते हुए देख नहीं पाते। यह सिस्टम सेंसर से चलता है। कार के आसपास किसी चीज के इतने करीब आने की उससे सड़क हादसे का खतरा हो ये अलर्ट देता है। खास बात यह है कि अलर्ट के दौरान कार के डैशबोर्ड पर लाइट ब्लिंक करती हैं। डैशबोर्ड पर डायमंड कट के डिजाइन बने हुए हैं, जो लाइट के चलते पर बेहद अट्रैक्टिव लुक देते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola