Ultraviolette shockwave: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता अल्ट्रावॉयलेट ने अपनी पहली ऑफ रोडिंग इलेक्ट्रिक बाइक ‘shockwave’ को पेश किया है जिसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 1.50 लाख लाख रुपये है। यह कीमत पहले 1000 ग्राहकों के लिए है उसके बाद इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये हो जाएगी। डिजाइन के मामले में यह बाइक बेहद आकर्षित नजर आती है। यह वाकई पावरफुल मशीन है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 2 ड्यूल-टोन रंगों- यलो/ब्लैक और व्हाइट/रेड में उपलब्ध होगी। इस बाइक के लिए आज (5 मार्च) से बुकिंग खोल दी गई और डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही में शुरू होगी।
रेंज और फीचर्स
अल्ट्रावॉयलेट शॉकवेव इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 165 किलोमीटर की रेंज (IDC)देती है। इसकी टॉप स्पीड 120 किमी/घंटा है। यह बाइक 14.5hp की पावर ऑफर करती है। महज 2.9 सेकेंड में 0-60 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। इस मोटरसाइकिल का वजन 120 किलोग्राम है और इसमें 5-इंच TFT स्क्रीन, 4 ट्रैक्शन कंट्रोल मोड, स्विचेबल ड्यूल-चैनल ABS, 6-लेवल डायनेमिक रीजेन जैसे फीचर्स मिलते है। अल्ट्रावायलेट ने इसे नए प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया है, जोकि बेहद लाइटवेट होगा। ताकि ऑफ़-रोडिंग के इक्सपीरियंस को ज़्यादा बेहतर बनाया जा सके।
सॉलिड टायर्स
यह 19/17-इंच वायर स्पोक वील्स पर चलती है, जो 90/90 R19 और 110/90 R17 ड्युअल-पर्पज टायर्स के इस्तेमाल देखने को मिलता है। यह 505Nm का टॉर्क देती है। अल्ट्रावॉयलेट शॉकवेव इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन इम्प्रेस करता है। इस बाइक में बाइक हाई-बीक और ड्यूल-प्रोजेक्टर LED लाइट्स के साथ वर्टिकल स्टैक्ड हेडलैंप देखने को मिलते हैं। इसमें सीट के डिजाइन के साथ एक ऊंचा हैंडलबार भी मिलता है, जो आमतौर पर रैली बाइक में देखने को मिलता है।
सीट स्लिम टेल सेक्शन के साथ अच्छी तरह से मिल जाती है। इसके अलावा, बाइक को ऑफ-रोड पर बेहतर हैंडलिंग के लिए एक हैंडलबार दिया है। इसमें लगे टायर्स खास ऑफ रोडिंग के लिए खास हैं, टायर्स के पेटर्न इसके हटकर बनाते हैं…
यह भी पढ़ें: 100 रुपये में 500 किलोमीटर दौड़ेगा ये Electric Scooter, जानें फीचर्स से कीमत तक के बारे में
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
1 hr ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
3 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
5 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines