Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

एक लीटर में 110km की माइलेज देती है ये बाइक, कीमत 59 हजार से शुरू

एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के अनुसार TVS Sport ने माइलेज का नया रिकॉर्ड बनाकर 110.12 की माइलेज ऑफर की है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Mar 29, 2024 13:38
TVS Sport

TVS Sport: हम जब भी कोई बाइक खरीदने जाते हैं तो उससे पहले उसकी माइलेज के बारे में तो जरूर पूछते है कि ‘कितना देती है’ अब ये सवाल तो आम हो गया है। आजकल ज़माना इलेक्ट्रिक वाहनों का है, लेकिन अभी भी टू-व्हीलर कंपनियां अपनी बाइक्स में बेहतर रिफाइंड इंजन लगा रही हैं ताकि परफॉरमेंस के साथ बढ़िया माइलेज भी मिले।

वैसे तो आपको कई ऐसे बाइक्स मिल जायेंगी जो अच्छी माइलेज ऑफर करती हैं लेकिन TVS Sport अपने सेगमेंट की अकेली ऐसी बाइक है जो एक लीटर पेट्रोल में 110km की माइलेज ऑफ़र करती है। आपको शायद यकीन न आये लेकिन ये सच है, कि इस बाइक ने इतनी ज्यादा माइलेज हासिल की है। आइये जानते हैं कैसे यह संभव हो पाया है।

---विज्ञापन---

110.12 kmpl की माइलेज का दावा

एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के अनुसार TVS Sport ने माइलेज का नया रिकॉर्ड बनाकर 110.12 की माइलेज प्राप्त की है, यह रिकॉर्ड सिर्फ इसी बाइक के नाम है।

---विज्ञापन---

इंजन की बात करें तो बाइक में आपको मिलता है 110cc का इंजन जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें लगी ET-Fi टेक्नोलॉजी से फ्यूल की खपत कम होती है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है।

स्पोर्टी डिजाइन, शानदार फीचर्स

खराब रास्तों ले लिए बाइक के फ्रंट और रियल में दमदार अच्छे सस्पेंशन दिए हैं। असरदार ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट व्हील में 130 mm Drum ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum की सुविधा मिलती है। यह इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ आती है।बाइक की सीट सॉफ्ट है और लंबी दूरी के लिए भी आप आप इसे राइड कर सकते हैं। राजस्थान में TVS Sport ES की एक्स शो रूम कीमत 59,431 रुपये है।

 

 

First published on: Mar 29, 2024 01:27 PM

संबंधित खबरें