मसाज सीट, OLED डिस्प्ले और 12 स्पीकर सिस्टम; भारत में इतने में लॉन्च हुई नई MINI Countryman C
MINI ने भारत में अपनी नई Countryman C SUV लॉन्च कर दी है. यह SUV सिर्फ अपने यूनिक डिजाइन के लिए ही नहीं, बल्कि लग्जरी फीचर्स और हाईटेक टेक्नोलॉजी के लिए भी चर्चा में है. इसमें मसाज सीट, गोल OLED टचस्क्रीन, 12-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम और दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है.
भारत में लॉन्च हुई MINI Countryman C, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन.
---विज्ञापन---
MINI Countryman C Launched: प्रीमियम कारों की दुनिया में MINI का अपना एक अलग अंदाज और पहचान है. अब कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी नई MINI Countryman C लॉन्च कर दी है. 47.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आई यह SUV उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो लग्जरी, यूनिक डिजाइन और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मिश्रण चाहते हैं. खास बात यह है कि यह MINI के भारतीय पोर्टफोलियो में शामिल नया लोकली मैन्युफैक्चर्ड पेट्रोल मॉडल है. कंपनी का कहना है कि नई Countryman C पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार की गई है.
कीमत और कलर ऑप्शंस
नई MINI Countryman C की एक्स-शोरूम कीमत 47.50 लाख रुपये रखी गई है. ग्राहकों के लिए इसे कई आकर्षक रंगों में पेश किया गया है. इसमें ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, स्मोकी ग्रीन, नानुक व्हाइट, स्लेट ब्लू और चिली रेड जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं. ये सभी रंग SUV के प्रीमियम और स्टाइलिश लुक को और ज्यादा खास बनाते हैं.
---विज्ञापन---
इंजन और ट्रांसमिशन
नई Countryman C में TwinPower Turbo पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 156 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 240 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच Steptronic Sport ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक यह सेटअप बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, स्मूद ड्राइविंग और MINI की पहचान मानी जाने वाली शानदार ड्राइविंग फील का संतुलन प्रदान करता है.
Photo-MINI
डिजाइन में दिखता है नया अंदाज
नई MINI Countryman C को कंपनी की Charismatic Simplicity डिजाइन फिलॉसफी के आधार पर तैयार किया गया है. इसके कारण SUV पहले से ज्यादा आधुनिक और आकर्षक दिखाई देती है. इसका आकार बड़ा किया गया है, जिससे अंदर ज्यादा स्पेस मिलता है. इसके अलावा इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, चौड़े व्हील आर्च, ऑक्टागोनल फ्रंट ग्रिल और नए LED हेडलैंप व टेललैंप दिए गए हैं. फ्लश डोर हैंडल, साइड स्कटल्स का न होना और कंट्रास्ट रूफ इसके डिजाइन को और अलग बनाते हैं.
नई Countryman C का केबिन काफी आधुनिक और मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. कार के डैशबोर्ड का सबसे बड़ा आकर्षण 240 मिमी का गोलाकार OLED टचस्क्रीन है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम के तौर पर काम करता है. केबिन को ऊपरी और निचले हिस्से में डिजाइन किया गया है, जिससे अंदर बैठने पर ज्यादा व्यवस्थित और प्रीमियम अनुभव मिलता है.
---विज्ञापन---
Photo-MINI
सीटिंग की बात करें तो इसमें Vescin Vintage Brown फिनिश वाली इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल JCW स्पोर्ट्स सीट्स मिलती हैं. ड्राइवर सीट में मसाज फंक्शन भी दिया गया है. वहीं पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए सीटों को 25 डिग्री तक रिक्लाइन किया जा सकता है और इन्हें 130 मिमी तक आगे-पीछे भी खिसकाया जा सकता है.
फीचर्स की लंबी लिस्ट
फीचर्स के मामले में भी MINI Countryman C काफी दमदार नजर आती है. इसमें MINI Operating System 9, वॉयस कंट्रोल, MINI Intelligent Personal Assistant, Digital Key Plus और Head-Up Display जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में एक खास फिशआई कैमरा भी मिलता है, जिसकी मदद से केबिन के अंदर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं. मनोरंजन के लिए इसमें 12-स्पीकर वाला Harman Kardon HiFi साउंड सिस्टम दिया गया है. साथ ही Apple CarPlay, Android Auto, नेविगेशन, रिमोट सर्विसेज, सॉफ्टवेयर अपडेट, टेली-सर्विसेज, इन-कार वेदर और इंटेलिजेंट इमरजेंसी कॉल जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं.
---विज्ञापन---
किसके लिए है यह SUV?
नई MINI Countryman C उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जो प्रीमियम SUV सेगमेंट में कुछ अलग और स्टाइलिश विकल्प तलाश रहे हैं. शानदार डिजाइन, आधुनिक तकनीक, प्रीमियम केबिन और दमदार फीचर्स के साथ यह SUV लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है.
हिंदी न्यूज़/ऑटो/मसाज सीट, OLED डिस्प्ले और 12 स्पीकर सिस्टम; भारत में इतने में लॉन्च हुई नई MINI Countryman C
End of Article
About the Author
Mikita Acharya
मिकिता आचार्यNews24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है.
अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया.
साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं.
कितने साल का अनुभव: 6+
योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी
पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत